कूनो नेशनल पार्क में सफारी की शानदार शुरुआत, पर्यटकों को पहले ही दिन दो बार दिखे चीते
कूनो नेशनल पार्क में पहले दिन दस पर्यटक पहुंचे।
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 09:39:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 09:40:50 PM (IST)
कूनो नेशनल पार्क में भ्रमण के दौरान नजर आया चीता, जिसे पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद किया। साभार: पर्यटक मनोज सिकरवारHighLights
- टिकटोली गेट पर माला पहनाकर स्वागत
- कुदरत और वन्यजीवों का मनमोहक नजारा
- माधव टाइगर रिजर्व में भी दिखी रौनक
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। मानसून सत्र के बाद सफारी शुरू होने पर पहले दिन गुरुवार को कूनो नेशनल पार्क में पर्यटकों को दो बार चीते दिखे। पहले दिन दस पर्यटक पहुंचे। जिनका टिकटोली गेट पर माला पहनाकर स्वागत किया गया।
मन मोह लेती है वन्यजीवों की विविधता
जंगल से लौटने के बाद आदर्श गुप्ता और अंकित कछवाह सहित अन्य पर्यटकों ने कूनो को बेहद खूबसूरत बताते हुए कहा कि यहां का प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीवों की विविधता मन मोह लेती है।
उधर शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में दो गाड़ियों से 12 पर्यटन जंगल सफारी करने निकले। कहीं हिरणों का झुंड दिखा तो कहीं अन्य वन्यजीव नजर आए।