कूनो में मुखी चीता के दो शावकों को लगाई गई सैटेलाइट कॉलर आईडी, जल्द ही खुले जंगल में छोड़े जाएंगे दोनों शावक
इंटरनेट मीडिया पर खबरें आई थीं कि दो चीता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका बाड़े के अंदर उपचार किया जा रहा है।
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 09:16:23 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 09:16:52 AM (IST)
फाइल फोटोHighLights
- बाड़े में बेहोश कर पहनाई कॉलर आईडी
- बाड़े में बेहोश कर पहनाई कॉलर आईडी
- राजस्थान पहुंचे चीतों पर निगरानी
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। मादा चीता मुखी के नर और मादा शावकों के गले में शनिवार को सेटेलाइट कॉलर आईडी लगाई गई है। इसके लिए दोनों चीतों को बाड़े के अंदर बेहोश किया गया, इसके बाद कॉलर आईडी पहनाई गई। इस दौरान उस चीता का उपचार भी किया गया, जिसके पैर में मामूली चोट दिखी थी। दोनों चीतों को अब कभी भी बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा जा सकता है।
इंरनरेट मीडिया पर आई थीं खबरें
बता दें कि इंटरनेट मीडिया पर खबरें आई थीं कि दो चीता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका बाड़े के अंदर उपचार किया जा रहा है। कूनो प्रबंधन के अधिकारियों ने इन खबरों को भ्रामक बताकर बाड़े के अंदर चीतों के गले में कालर आइडी पहनाने की बात कही है। उनके द्वारा दोनों शावकों को पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है। इनकी उम्र करीब एक वर्ष की है।
इन पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी
फिलहाल राजस्थान में ही रहेंगे दो चीते कूनो नेशनल पार्क से निकलकर पिछले दिनों राजस्थान के करणपुर पहुंचे दो चीतों में से एक करणपुर की रेंज में ही है। जबकि, दूसरा चीता धौलपुर जिले के सरमथुरा इलाके में पहुंच गया है। वन विभाग की टीमों के द्वारा इन पर निगरानी रखी जा रही है। ये चीते जब तक चाहेंगे तब तक राजस्थान व अन्य इलाकों में रहेंगे। जब इन्हें किसी तरह की तकलीफ होगी या वन विभाग को चीतों से जुड़ी सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोई आशंका नजर आएगी, तब इन्हें ट्रैंकुलाइज करके वापस लाया जाएगा। अगर चीते खुद से इस इलाके में रहते हैं और अपनी टेरेटरी तैयार करते हैं तो उन्हें वही रहने दिया जाएगा।
चीतों के घायल होने की खबर भ्रामक है। मुखी चीता के नर और मादा शावकों को सेटेलाइट कॉलर आईडी लगाई गई है। - डॉ. समीता राजौरा, पीसीसीएफ, वाइल्ड लाइफ