कूनो से 9 अक्टूबर को नौरादेही भेजे जाएंगे 2 चीते, जल्द मिल सकती है खुशखबरी
नौरादेही, मध्य प्रदेश में चीतों का तीसरा ठिकाना बन जाएगा।
By Rajdil ShivhareEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 10:29:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 10:30:50 PM (IST)
HighLights
- दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनेगा चीतों का तीसरा ठिकाना
- स्टीयरिंग कमेटी ने दी 4 चीते बसाने की मंजूरी
- कूनो में मादा चीता जल्द दे सकती है शावकों को जन्म
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से दो चीते सात अक्टूबर को दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) भेजे जाएंगे। इसके साथ ही नौरादेही, मध्य प्रदेश में चीतों का तीसरा ठिकाना बन जाएगा।
प्रबंधन के अनुसार, चीता स्टीयरिंग कमेटी ने चार चीतों को नौरादेही में बसाने की मंजूरी दी है। विदाई के लिए तैयार नर चीता थेलो और मादा सीसीबी-3 बताए जा रहे हैं, हालांकि नामों की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
इस बीच, कूनो से खुशखबरी मिलने की भी उम्मीद है। यहां एक मादा चीता अगले दो से तीन दिनों में शावकों को जन्म दे सकती है। यह चीता पूरी तरह से स्वस्थ है और वन विभाग की टीमें 24 घंटे निगरानी रख रही हैं।