• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

बैंक मैनेजर बनने की खुशी में पार्टी देने जा रहे दोस्तों की कार कंटेनर से टकराई, दो की मौत

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके स्वजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

By Deepak DandotiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 09:51:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 09:59:27 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बैंक मैनेजर बनने की खुशी में पार्टी देने जा रहे दोस्तों की कार कंटेनर से टकराई, दो की मौत
हादसे में इस तरह क्षतिग्रस्त हो गई युवकों की कार और मृतक राहुल शर्मा और यश गर्ग के फाइल फोटो।

HighLights

  1. एनएच-552 पर दांतरदा बायपास के पास हुआ हादसा
  2. दो की हालत नाजुक, बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर
  3. खुशियां मातम में बदलीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। बैंक मैनेजर बनने की खुशी में दोस्तों को पार्टी देने जा रहे युवक की तेज रफ्तार कार धान से भरे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भींषण थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बैंक मैनेजर बने राहुल शर्मा और उनके दोस्त यश गर्ग की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायल लोगों में 2 को नाजुक हालत में कोटा के लिए रेफर कर दिया है।

स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर फैलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम करके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके स्वजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।


एनएच-552 पर हुआ हादसा

मामला एनएच-552 पर दांतरदा बायपास रोड़ का है। बताया गया है कि, बीते शुक्रवार को राहुल शर्मा को आईडीबीआई बैंक के मैनेजर का आदेश आया था। खुशी में दोस्तों ने उनसे पार्टी मांगी और वह बीते शुक्रवार की रात कार लेकर सवाई माधोपुर की ओर रवाना हो गए। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार दांतरदा बायपास के पास धान से भरे कंटेनर से टकरा गई। गंभीर घायल हुए युवकों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

खुशी मातम में बदली, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बैंक मैनेजर बनने की खुशी से बीते शुक्रवार तक राहुल शर्मा और उनके स्वजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्हें नहीं पता था कि, यह खुशी इस तरह मातम में बदल जाएगी। जैसे ही राहुल और उनके दोस्त यश की मौत की खबर आई, वैसे ही दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर किसी की आंखें दो पड़ी।

दांतरदा बायपास पर आए दिन हो रहे हादसे

जिस जगह बैंक मैनेजर बने राहुल की कार हादसे का शिकार हुई है, उस जगह आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई की जान पहले भी जा चुकी है जबकि, कई गंभीर घायल होकर जिंदगी भर का दर्द झेल रहे हैं। नईदुनिया ने इस मुद्दे को पिछले दिनों ही प्रमुखता के साथ उठाया था, लेकिन, जिम्मेदारों ने हादसे रोकने के लिए मौके पर स्पीड़ ब्रेकर या कोई अन्य इंतजाम नहीं किए। इससे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि, तीन लोग घायल हुए हैं, सभी को उपचार के लिए अस्पताल रवाना कराया और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। - सतीश दुबे, टीआई, पुलिस थाना मानपुर, जिला श्योपुर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।