• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

श्योपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दंगपुरा मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ा, पेड़ से टकराई; दो युवकों की मौत

श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र के दाउदपुर गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 07:30:54 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 07:30:54 AM (IST)
श्योपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दंगपुरा मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ा, पेड़ से टकराई; दो युवकों की मौत
विजयपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, दाउदपुर गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दाउदपुर गांव में पसरा मातम, शोक की लहर
  2. दंगपुरा मोड़ पर हुआ हादसा, संतुलन बिगड़ा
  3. डायल 112 टीम ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। जिले के विजयपुर क्षेत्र के दाउदपुर गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में दिलीप कुशवाह, पिता श्रीनिवास कुशवाह और अंकित कुशवाह, पिता भीमसेन कुशवाह की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दंगपुरा मोड़ पर पेड़ से टकराई बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार अगरा थाना क्षेत्र के दंगपुरा मोड़ पर मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से बाइक पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को गंभीर चोटें आईं।


डायल 112 टीम ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

गश्त कर रही डायल 112 की टीम के पायलट पंकज धाकड़ और आरक्षक मलिखान सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों को स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। दोनों युवकों के शव विजयपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। कम उम्र में दो युवकों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।