• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में डीजल से भरा टैंकर पलटा, राहगीरों ने बचाई घायलों की जान; फिर बाल्टी-डिब्बे लेकर डीजल लूटने पहुंचे ग्रामीण

जैसे ही खबर फैली कि टैंकर में डीजल भरा है, आसपास के गांवों से लोग बाल्टी, डिब्बे, केन और जो बर्तन हाथ लगा लेकर दौड़ पड़े। सड़क पर बह रहे डीजल को लूटने...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 03:48:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 03:54:00 PM (IST)
शिवपुरी में डीजल से भरा टैंकर पलटा, राहगीरों ने बचाई घायलों की जान; फिर बाल्टी-डिब्बे लेकर डीजल लूटने पहुंचे ग्रामीण
सड़क पर पलट डीजल से भरा टैंकर और डीजल भरते ग्रामीण। नईदुनिया

HighLights

  1. जान जोखिम में डालकर बचाई ड्राइवर की जान
  2. सड़क पर डीजल बहते ही मची लूट
  3. बिना लोगो के टैंकर पर उठे सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। लुकवासा चौकी अंतर्गत एनएच-46, लुकवासा वायपास पर सोमवार की दोपहर डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के दौरान टैंकर का स्टाफ केबिन में फंस गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को बाहर निकाला तो दूसरी तरफ कुछ ग्रामीण टैंकर से फैल रहे डीजल को लूटने के लिए दौड़ पड़े।

सड़क पर बहने लगा डीजल

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर जिले के लुकवासा बायपास पर डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही डीजल सड़क पर बहने लगा और केबिन में ड्राइवर और क्लीनर फंस गए। पहले कुछ मिनटों में जो हुआ वो मिसाल है। राहगीरों और लुकवासा के स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर पिचके केबिन को तोड़ा और अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायल चालक पवन को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। लेकिन इसके ठीक 10 मिनट बाद नजारा बदल गया।


जो बर्तन हाथ लगा लेकर दौड़े ग्रामीण

जैसे ही खबर फैली कि टैंकर में डीजल भरा है, आसपास के गांवों से लोग बाल्टी, डिब्बे, केन और जो बर्तन हाथ लगा लेकर दौड़ पड़े। सड़क पर बह रहे डीजल को लूटने की होड़ मच गई। पुलिस के आने तक हाईवे पर डीजल लूट का मेला लगा रहा। लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो जवानों को पहले लोगों को टैंकर से दूर हटाना पड़ा, क्योंकि एक चिंगारी पूरे इलाके को आग के गोले में बदल सकती थी। पुलिस ने घेराबंदी कर टैंकर को कब्जे में लिया और क्रेन बुलाई।

सबसे बड़ा सवाल, टैंकर किसका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक और पेंच सामने आया है। टैंकर गुना से शिवपुरी आ रहा था, लेकिन उस पर किसी भी बड़ी आयल कंपनी का लोगो या नाम नहीं है। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में डीजल कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब टैंकर के कागजात और डीजल के सोर्स की जांच कर रही है।