शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गाड़ी के आगे लेटा किसान, जमीन नामांतरण की लगाई गुहार
इसे लेकर एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 10:02:41 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 10:03:35 AM (IST)
घटना का वायरल वीडियो से लिए गए फोटो।HighLights
- गाड़ी से उतरकर सुनी किसान की पीड़ा
- जनसुनवाई में आए 85 आवेदन
- इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी स्थित सिंधिया कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को जनसुनवाई की। जहां 85 आवेदन आए, जिनका निराकरण करने के सिंधिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सिंधिया मानपुरा के लिए जा रहे थे तब हुई घटना
केंद्रीय मंत्री त्योतिरादित्य सिंधिया खोड़ से मनपुरा के लिए जा रहे थे तभी एक किसान हनुमंत सिंह लोधी जमीन का नामांतरण नहीं होने की समस्या को लेकर गाड़ी के आगे लेट गया।
किसान को गाड़ी के आगे देख सिंधिया ने गाड़ी से उतरकर उसकी समस्या सुनी और समस्या समाधान कराने की बात कही।
इस दौरान देर तक वह किसान को समझाते रहे। इसे लेकर एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।