• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी के गांवों में बैठा गैंग देशभर में लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने 20 को दबोचा

महिलाओं के नाम से फर्जी वाट्सएप अकाउंट बनाकर अश्लील चैट और वीडियो कॉल गिरोह कराता था। कॉल और चैट की रिकॉर्डिंग कर बाद में पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ितों ...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 21 Feb 2026 06:05:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Feb 2026 06:05:02 PM (IST)
शिवपुरी के गांवों में बैठा गैंग देशभर में लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने 20 को दबोचा
मीडिया को मामले की जानकारी देते एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी।

HighLights

  1. डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन का नेटवर्क ध्वस्त
  2. शिवपुरी पुलिस टीम ने दबोचे गिरोह के 20 सदस्य
  3. ठगी की कमाई से खरीदीं लग्जरी कारें और मकान

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी के करैरा और पिछोर के गांवों में बैठे अनपढ़ व सामान्य पढ़े लिखे लोग देश भर में ऑनलाइन चैटिंग और वीडियो कॉलिंग कर लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहे थे। भोपाल से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 20 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला शामिल है, एक आरोपित उत्तर प्रदेश के झांसी का है। गिरोह शिवपुरी के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक सहित कई राज्यों के लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

पुलिस ने कुल 80 बैंक खाते ट्रेस किए

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों में दीपक प्रजापति पुत्र सियाराम निवासी झांसी, अंगद लोधी पुत्र पेज सिंह लोधी निवासी कुंडलपुर, सुखदेव पुत्र नंदकिशोर लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम तिंधारी गिरोह के सरगना और हैंडलर हैं। शेष सभी आरोपित दलाल हैं। ब्लैकमेलिंग का पैसा दलालों के खाते में आता था और इसके बाद उस पैसे में से 80 से 90 प्रतिशत पैसा हैंडलर के खातों में चला जाता था।


साइबर पुलिस की टीम ने कुल 80 बैंक खाते ट्रेस किए हैं, जिनमें संदिग्ध लेनदेन हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के अनुसार पुलिस अभी तक आधे खातों की पड़ताल कर चुकी है, जिनमें करीब दो से ढाई करोड़ रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है।

ऐसे करता था ब्लैकमेल व डिजिटल अरेस्ट

महिलाओं के नाम से फर्जी वाट्सएप अकाउंट बनाकर अश्लील चैट और वीडियो कॉल गिरोह कराता था। कॉल और चैट की रिकॉर्डिंग कर बाद में पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ितों को ब्लैकमेल करता था। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करवा लेता था। गिरोह द्वारा HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY और COMET जैसे एप का उपयोग किया जा रहा था। ये एप एपीके फाइल के जरिए मोबाइल में आसानी से डाउनलोड हो जाते हैं। आमतौर पर ऑनलाइन चैटिंग की तलाश करने वाले लोग इन्हें सर्च कर इंस्टाल कर लेते हैं, जिसका फायदा आरोपित उठाते थे।

यह भी पढ़ें- भोपाल में जमीन खरीदना होगा महंगा, शहरी क्षेत्रों की 551 प्राइम लोकेशन पर 11% की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित

पुलिस ने ये सामग्री की जब्त

  • 29 मोबाइल फोन जिनमें यह एप इंस्टाल थे और इनका प्रयोग ब्लैकमेलिंग के लिए हो रहा था।
  • 7 चार पहिया लग्जरी वाहन, जो ठगी के पैसों से खरीदी गईं, जिनका बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये है।
  • 1 मकान की रजिस्ट्री, जो पिछोर में ठगी के पैसों से क्रय किया गया है।
  • 1 लाख 20 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं, जो ठगी करके खातों में जमा कराए गए थे।
  • 16 एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।
  • 1 मोटर बाइक जो ठगी के पैसों से क्रय की गई।
  • 7 बैंक पास बुक।