• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में हाईवे पर सफाई कर रहे पति-पत्नी को बेकाबू कार ने रौंदा, दोनों की मौत; अनाथ हुए तीन बच्चे

शिवपुरी हादसा: टक्कर इतनी भीषण थी कि रामश्री की मौके पर ही सांसें थम गईं। धर्मेंद्र के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए और सीता देवी भी घायल हो गई।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 05:20:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 05:21:56 PM (IST)
शिवपुरी में हाईवे पर सफाई कर रहे पति-पत्नी को बेकाबू कार ने रौंदा, दोनों की मौत; अनाथ हुए तीन बच्चे
वह कार जिससे हुआ हादसा और मृतक पति-पत्नी के फाइल फोटो। नईदुनिया

HighLights

  1. रामनगर में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने मचाया कहर
  2. झांसी और ग्वालियर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
  3. पुलिस ने दर्ज किया केस, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। दिनारा थानांतर्गत ग्राम रामनगर में ऋषभ ढाबे के पास गुरुवार दोपहर एक दंपत्ति हाईवे पर झाडू लगाकर सड़क निर्माण के लिए सड़क साफ कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के कारण तीन मासूमों की दुनिया हमेशा के लिए उजड़ गई।

दंपति हाईवे मेंटेनेंस में सफाई का करता था काम

सिरसौद निवासी बलबीर लोधी ने पुलिस को बताया कि वो हाईवे मेंटेनेंस में सफाई का काम करता है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सुपरवाइजर रमाकांत यादव के साथ करीब 10 मजदूर सड़क किनारे काम कर रहे थे। इसी क्रम में दंपती रामश्री वंशकार (34) और धर्मेंद्र वंशकार सड़क के किनारे झाड़ू लगा रहे थे, साथ में सीता देवी भी थी। तभी दिनारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार क्रमांक एमपी-04 जेडटी 2013 ने लापरवाही से सीधे मजदूरों को कुचल दिया।


टक्कर इतनी भीषण थी कि रामश्री की मौके पर हो गई मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि रामश्री की मौके पर ही सांसें थम गईं। धर्मेंद्र के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए और सीता देवी भी घायल हो गई। मौके पर खड़ी कंपनी की महिंद्रा कैंपर आरजे जीडी 5554 और एक बाइक भी चपेट में आ गई। घायलों को आनन-फानन झांसी ले जाया गया, लेकिन धर्मेंद्र की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान पति ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे ने सिर्फ दो जान नहीं लीं, एक पूरा घर उजाड़ दिया।

3 बच्चों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया

रामश्री और धर्मेंद्र अपने पीछे 4 साल का एक मासूम बेटा और 10 व 13 साल की दो बेटियां छोड़ गए हैं। कल तक जिन बच्चों के सिर पर मां-पापा का हाथ था, आज वो तीनों अनाथ हो गए।


घर में अब सिर्फ सन्नाटा है और उन बच्चों का एक ही सवाल था, मम्मी-पापा कब आएंगे? पुलिस ने बलबीर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला के शव को करैरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल सीता देवी का इलाज जारी है।