शिवपुरी में रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष: ट्रैक्टर चढ़ाया, कुल्हाड़ी के हमले में महिला की मौत; 11 पर केस
हमले में एक महिला भूरी बाई के सिर में कुल्हाड़ी लग गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 11 लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 08:11:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 08:12:19 AM (IST)
दो पक्षों के झगड़े में घायल एक व्यक्ति। वीडियो ग्रैबHighLights
- बदरवास के छोटी खजूरी की घटना
- कुल्हाड़ी के वार से महिला की मौत
- पुलिस ने दर्ज किया क्रास केस
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। रास्ते का विवाद दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का कारण बन गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाया और कुल्हाड़ी फरसा से हमला कर दिया। हमले में एक महिला भूरी बाई के सिर में कुल्हाड़ी लग गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 11 लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बदरवास थानाक्षेत्र की छोटी खजूरी की घटना
घटना शिवपुरी जिले के बदरवास थानाक्षेत्र की छोटी खजूरी की है। जहां शुक्रवार देर शाम को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। आपसी झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष के पीड़ित बारेलाल ने पुलिस को बताया कि दुर्गेश ने कुल्हाड़ी से भूरिया बाई के सिर पर वार किया। इसके बाद आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। घायलों को बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने भूरिया बाई को मृत घोषित कर दिया गया।
क्रास केस दर्ज
दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने क्रास मामला दर्ज कर लिया है। इधर दूसरे पक्ष से भोला जाटव ने पुलिस से की शिकायत में फेरन, बारेलाल, राहुल और रोहित पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। भोला के पिता भागीरथ जाटव बीच-बचाव के दौरान घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।