• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

भगवान राम-कृष्ण वाले बयान पर घिरे बाबा बागेश्वर, हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले- हमसे चूक हो जाती है

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान राम और कृष्ण की तुलना वाले बयान पर विवाद हो गया। कथा में उन्होंने राम को सीधा और कृष्ण को टेढ़ा बताया था।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 03:07:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 03:12:11 PM (IST)
भगवान राम-कृष्ण वाले बयान पर घिरे बाबा बागेश्वर, हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले- हमसे चूक हो जाती है
राम-कृष्ण तुलना पर घिरे बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बयान पर विवाद के बाद दी सफाई
  2. कहा- भाव में कहा था, विरोधी नहीं हूं
  3. हाथ जोड़कर बोले- अनर्थ न लगाएं

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कथा में भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कुछ बातें कही थीं। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। अब उन्होंने इस पर सफाई दी है।

बाबा बागेश्वर का कहना है कि मैंने भाव में काफी कुछ कह दिया था, लेकिन मेरा ऐसा विचार नहीं था। मैं भगवान कृष्ण का विरोधी नहीं हूं। वह हाथ जोड़कर कहते दिखे कि मेरी बातों का अनर्थ न लगाया जाए। फिर भी मैंने जो कहा, वह गलत था। ऐसा नहीं कहना चाहिए था।


क्या कहा था धीरेंद्र शास्त्री ने

दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि भगवान राम का नाम एकदम सीधा है, कृष्ण का टेढ़ा है। अयोध्या का नाम कितना सरल और सीधा है, जबकि वृंदावन का नाम टेढ़ा है। एक गीत भी उन्होंने गाया था, जिसके बोल थे- बांसुरी का बजाना खेल भी है, पर धनुष चलाना खेल नहीं। इसको लेकर विवाद हुआ और सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

चूक हो गई, भाव में बोल गया था

इसी पर अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी बात को चूक बताया है। उन्होंने कहा, एक बात बोलें। कभी-कभी विनोद में हम कुछ भी कह जाते हैं। उसका अर्थ का अनर्थ न लगाया जाए। हमसे चूक तो हो जाती है। कभी जोश में बोल जाते हैं और कभी भाव में बोल जाते हैं। अभी हमने एक कथा में कह दिया कि कृष्ण जी तो टेढ़े हैं, राम जी तो सीधे हैं तो क्या गलत कहा। ठाकुर जी तो टेढ़े हैं ही न। हमने भाव में कहा था। हमारे नाम में भी कृष्ण है। जिससे ज्यादा प्रेम है, उससे ऐसी बात कही जाती है।

Chhatarpur, Madhya Pradesh: Bageshwar Dham Peethadhishwar Pandit Dhirendra Krishna Shastri says, “... I don't know why people misinterpret my words. Some people said that I am ‘anti-Krishna’. Come on! ‘Jag Mein Sundar Hain Do Naam... Some people have started a new trend in India these days to become famous, oppose Baba Bageshwar. This trend has become very popular in India. If someone wants to become famous on social media, they ask what they should do. The answer is, ‘Target Baba Bageshwar’. This is called ‘Vyangya Stuti’ (sarcastic praise). People should understand my sentiments...” (Video Source: Bageshwar Dham)

— IANS (@ians_india) November 2, 2026

सूरदास का उदाहरण और फेमस होने का ट्रेंड

उन्होंने महाकवि सूरदास का उदाहरण भी दिया। शास्त्री ने कहा, सूरदास कहते हैं कि आज हरि देखे नंगम। यह भाव है। सखियां भी कितना विनोद करती हैं। भ्रमर गीत में गोपियों ने कितना विनोद किया है। वे भंवरे को देखकर कहती हैं कि अरे तू भी वैसा ही है काला-कलूटा। यह कहिए कि जग में सुंदर हैं दो नाम। आज कल भारत में नया ट्रेंड चला है। फेमस होना है तो बाबा बागेश्वर का विरोध करो। फेमस होने के लिए लोग लपेट लेते हैं।

Chhatarpur, Madhya Pradesh: Bageshwar Dham Peethadhishwar Pandit Dhirendra Krishna Shastri says, "A video in which, overwhelmed with emotion, we lovingly expressed our grievance to Shri Thakur Ji, saying that our Ram Ji is straightforward, while Thakur Ji is not. Many people misinterpreted it and began making baseless remarks in various places..." (Source: Bageshwar Dham)

— IANS (@ians_india) November 2, 2026

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बृज के एक संत हुए, वे कहते थे कि राम जी तो मिट्टी की मूर्ति हैं। क्या वे मिट्टी की मूर्ति हैं। भाव में हमने कहा था। फिर भी हमारी भावना ऐसी नहीं थी। हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं। इस दौरान वह हाथ जोड़कर माफी मांगने की मुद्रा में भी नजर आए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।