• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी, सीएम ने शिवपुरी के कार्यक्रम से ट्रांसफर किए रुपये

सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 1831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि बहनों के खातों में पहुंचाई गई।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 11:54:12 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 02:32:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी, सीएम ने शिवपुरी के कार्यक्रम से ट्रांसफर किए रुपये
सीएम मोहन यादव।

HighLights

  1. बहनों के खाते में आए 1500 रुपये
  2. कुलैथ में पशु मेला और लोकगीतों की धूम
  3. उन्नत पशुपालन और कृषि को बढ़ावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। दीपावली के बाद प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए शुक्रवार का दिन खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की करीब 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित की गई।

सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 1831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि बहनों के खातों में पहुंचाई गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से शिवपुरी जिले के पिछोर पहुंचे, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां से वे ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ के लिए रवाना होंगे और विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेले में शामिल होंगे।


लाड़ली बहनों पर फूल बरसाकर किया अभिवादन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर करीब 1:40 बजे पिछोर पहुंचे और मंच पर आते ही उन्होंने वहां मौजूद 'लाड़ली बहनों' और पार्टी कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाकर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री को देखने और सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर सुबह करीब 10 बजे से ही बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद भरत सिंह कुशवाह और विधायक प्रीतम लोधी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।

सम्मेलन का उद्देश्य उन्नत पशुपालन और कृषि को देना है बढ़ावा

  • प्रदेश में मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य उन्नत पशुपालन और कृषि को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसानों और पशुपालकों का अभिवादन करेंगे।
  • इस दौरान कन्हैया लोकगीत, बैलगाड़ी दौड़ और घुड़दौड़ जैसे पारंपरिक आयोजन भी होंगे।
  • उन्नत पशुपालन पर केंद्रित प्रदर्शनी के साथ उत्कृष्ट नस्लों के गोवंश और भैंसवंशी पशुओं का मेला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

  • मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित कर पशुपालन एवं कृषि क्षेत्र को लेकर सरकार की योजनाओं और प्रयासों की जानकारी देंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम को ही महाराजपुरा विमानतल पहुंचेंगे और भोपाल के वापस उड़ान भरेंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।