शिवपुरी के पोहरी में कांग्रेस की आमसभा आज, जीतू पटवारी व उमंग सिंघार पहुंचे, सरकार को घेरने की तैयारी
पोहरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 02:59:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 03:00:24 PM (IST)
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का स्वागत करते कांग्रेसी। नईदुनियाHighLights
- बिरसा मुंडा जयंती समारोह भी आयोजित
- कार्यकर्ताओं ने किया नेताओं का स्वागत
- किसान, बिजली व खाद मुद्दे उठेंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। जिले के पोहरी में रविवार को आयोजित होने वाली कांग्रेस की आमसभा और बिरसा मुंडा जयंती समारोह को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता पोहरी पहुंच चुके हैं।
यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जीतू भैया संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे भी लगाए।
प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में है कांग्रेस
कांग्रेस इस आमसभा के जरिए प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में है। सभा में किसानों की समस्याओं, बिजली कटौती और खाद की किल्लत जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टी नेताओं का प्रयास है कि इन मुद्दों के माध्यम से सरकार की नीतियों और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए जाएं। आमसभा में प्रदेशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।