• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dheerendra Shastri News: एसपी शिवपुरी के घर पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, बंगले पर उमड़ी भीड़

Dheerendra Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शनिवार सुबह अचानक से शिवपुरी में एसपी के बंगले पर पहुंच गए।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sat, 10 Jun 2023 12:06:12 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Jun 2023 12:40:46 PM (IST)
Dheerendra Shastri News: एसपी शिवपुरी के घर पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, बंगले पर उमड़ी भीड़

Dheerendra Shastri News: शिवपुरी. नईदुनिया प्रतिनिधि। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शनिवार सुबह अचानक से शिवपुरी में एसपी के बंगले पर पहुंच गए। कुछ समय उन्होंने एसपी के बंगले पर बिताया और फिर वे छतरपुर के लिए रवाना हो गए। जैसे लोगों को खबर मिली कि वैसे ही वे एसपी बंगले के पास एकत्रित हो गए। इन लोगों को संभालने के लिए पुलिस को हल्की मशक्कत भी करनी पड़ी।

गुजरात से लौट रहे थे धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री पिछले कुछ दिनों से गुजरात प्रवास पर थे। बताया जाता है कि वे गुजरात से वापस छतरपुर लौटते समय शिवपुरी से शनिवार सुबह गुजरे। इस दौरान वे शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के बंगले पर पहुंच गए। कुछ समय उन्होंने बंगले पर बिताया और इसके बाद वे छतरपुर के लिए रवाना हो गए। अचानक धीरेंद्र शास्त्री के आने से एसपी भी आश्चर्यचकित रह गए। हालांकि अशोक नगर में एसपी रहने के दौरान एसपी रघुवंश सिंह कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के संपर्क में आए थे। तभी से धीरेंद्र शास्त्री उन्हें जानते हैं। ऐसे में गुजरात से लौटते समय वे उनके घर पर पहुंच गए।


कोई ले रहा था सेल्फी तो कोई पैर छूने की कोशिश में

धीरेंद्र शास्त्री के एसपी बंगले पर पहुंचने की खबर मिलते ही शिवपुरी के सैकड़ों लोग एसपी बंगले पर एकत्रित हो गए। जैसे धीरेंद्र शास्त्री बंगले से निकले तो कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था तो कोई प्रणाम करना चाहता था। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री अपनी कार से उतरे और भक्तों से मिले भी। लेकिन इस दौरान पुलिस को लोगों की भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।