• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

अगले चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, शिवपुरी में दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना

शिवपुरी में समरसता यात्रा के दौरान लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वह अब किसी पार्टी में नहीं जाएंगे।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 04:59:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 04:59:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अगले चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, शिवपुरी में दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना
दिग्विजय सिंह के भाई बोले- किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा (फाइल फोटो

HighLights

  1. अगले चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिलेगा
  2. समरसता यात्रा पहुंची शिवपुरी सर्किट हाउस
  3. 100 गाड़ी के काफिले को बताया फैशन

डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। समरसता यात्रा के तहत सोमवार को शिवपुरी पहुंचे पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में दोनों में से किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा।

किसी भी पार्टी में नहीं जाऊंगा

नई पार्टी बनाने के सवाल पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आगे क्या होगा यह परिस्थितियां तय करेंगी। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि अब वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अगर बीजेपी को लगता है कि वह आसानी से बहुमत ले आएगी तो यह उसकी गलतफहमी है। उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में से कोई भी बहुमत हासिल नहीं कर पाएगा।


समरसता और सद्भाव के लिए यात्रा

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि समरसता यात्रा का मकसद समाज में आपसी सद्भाव और एकता बनाना है। जातिगत झगड़े खत्म करना और राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखना इस यात्रा का उद्देश्य है। यात्रा के दौरान आम लोगों को अपनी बात रखने का मंच दिया जा रहा है, ताकि जनता से सीधा संवाद हो सके। उन्होंने कहा कि आम जनता की बात सुनना जरूरी है।

नेताओं के काफिले और माला कल्चर पर सवाल

पूर्व सांसद ने नेताओं की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजकल नेताओं का 100 गाड़ियों के काफिले के साथ चलना, 100 मालाएं पहनना और जनता से बात न करना फैशन बन गया है। इसके उलट समरसता यात्रा में आम लोगों को अपनी बात कहने का मौका मिलता है। जनता से सीधा जुड़ाव ही इस यात्रा की पहचान है।

कानून बनाने से पहले जनता की राय जरूरी

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आजकल सरकारें अपनी सहमति से कानून बना देती हैं, जबकि किसी भी कानून को लागू करने से पहले जनता की राय लेना जरूरी है। उन्होंने यूजीसी कानून का उदाहरण देते हुए कहा कि कानून बनाने की प्रक्रिया में जनमत को महत्व देना चाहिए। जनता की सहमति के बिना बनाए गए कानून ज्यादा दिन नहीं चलते।

5 लाख करोड़ के कर्ज पर सरकार को घेरा

लक्ष्मण सिंह ने मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश पर करीब 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर कांग्रेस भी असरदार तरीके से सवाल नहीं उठा रही है। उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि दुनिया में भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करना मुमकिन नहीं है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।