• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Electric Bike: बिना लाइसेंस इलेक्ट्रिक बाइक चला सकते हैं, लेकिन तीन सवारी बैठाई तो होगी कार्रवाई

Electric Bike Licence: खबर मध्य प्रदेश के शिवपुरी से है। यहां जेएमएफसी न्यायाधीश रिचा सिंह राजावत व निहारिका सिंह ब्यास ने मोबाइल कोर्ट लगाया तो एक रोचक केस आया। 16 साल का लड़का तीन सवारी लेकर ई-बाइक पर जा रहा था।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 14 Jul 2025 02:52:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Jul 2025 02:52:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Electric Bike: बिना लाइसेंस इलेक्ट्रिक बाइक चला सकते हैं, लेकिन तीन सवारी बैठाई तो होगी कार्रवाई
एक इलेक्ट्रिक बाइक पर तीन बच्चों से पूछताछ करतीं न्यायाधीश l

HighLights

  1. जस्टिस ने समझाया और कार्रवाई भी की
  2. लाइसेंस मांगने पर लड़का बोला- ये ई-बाईक
  3. जस्टिस बताया क्या सही है और क्या गलत

नईदुनिया, शिवपुरी, Electric Bike Licence : शहर के ग्वालियर बाईपास पर रविवार को जेएमएफसी न्यायाधीश रिचा सिंह राजावत व निहारिका सिंह ब्यास ने मोबाइल कोर्ट लगाया। इस दौरान उन्होंने कई वाहनों की चेकिंग की।

जब मोबाइल कोर्ट चल रहा था तो एक बाइक पर एक युवक चार बच्चों सहित कुल पांच सवारियां बैठाकर फर्राटे भरते हुए जा रहा था। जब पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक रोकी तो युवक ने चालान से बचने के लिए बहाना बनाने का प्रयास करते हुए कहा कि आज रविवार था इसलिए बच्चों के बाल कटवाने ले जा रहा था।

इस पर न्यायाधीश ने युवक से कहा कि अगर इतनी सवारियां लेकर चलोगे तो क्या एक्सीडेंट नहीं होगा? न्यायाधीश ने उसे समझाइश दी, जिसके बाद उसका एक हजार रुपये का चालान काटा।

इसी प्रकार एक इलेक्ट्रिक बाइक पर फर्राटे भरते हुए तीन बच्चे जा रहे थे। बाइक रुकवा कर न्यायाधीश ने बच्चों से पूछा, आपकी उम्र कितनी है। बच्चे ने तपाक से जवाब दिया मैडम, 16 साल। न्यायाधीश ने इसके बाद बच्चे से सवाल किया कि आपके पास लाइसेंस है? तो बच्चे ने फिर से जवाब देते हुए कह दिया मैडम ये तो इलेक्ट्रिक बाइक है, इसमें लाइसेंस की क्या जरूरत।


न्यायाधीश ने बच्चे को समझाया कि बिना लाइसेंस के इलेक्ट्रिक बाइक तो चला सकते हैं लेकिन तीन सवारी बैठाकर नहीं। इसके बाद बच्चे की इलेक्ट्रिक बाइक को जब्त किया गया।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 23 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 14 हजार 800 रुपये का चालान काटा गया। वहीं जिन लोगों ने फोन लगवाकर या फिर कोई अन्य बहाना बनाकर चालान से बचने का प्रयास किया ऐसे 7 लोगों की बाइक व एक कार को जब्त किया गया।

न्यायाधीश ने सभी आठों वाहनों को न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार प्रियंका घोष आदि उपस्थित थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।