• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

चार बच्चों की मौत से दहला शिवपुरी, सिद्ध बाबा नाला और झरने के पानी पर प्रशासन की रोक, 50 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल, पानी की जांच शुरू

पिकनिक मनाने गए परिवार के 4 मासूम बच्चों की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है और झरने के पानी को संदिग्ध मानते हुए...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 07:58:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 07:59:50 PM (IST)
चार बच्चों की मौत से दहला शिवपुरी, सिद्ध बाबा नाला और झरने के पानी पर प्रशासन की रोक, 50 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल, पानी की जांच शुरू
झरने का निरीक्षण करने पहुंचे कोलारस एसडीएम। नईदुनिया

HighLights

  1. चारों बच्चों की रहस्यमीय बीमारी से मौत हो गई
  2. एसडीएम ने किया स्पॉट का निरीक्षण
  3. पीड़ित परिवारों को डेढ़ लाख की राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट गोरा टीला स्थित सिद्ध बाबा झरने में नहाना और पानी का उपयोग करना एक परिवार के लिए काल बन गया। पिकनिक मनाने गए परिवार के 4 मासूम बच्चों की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे शहर को दहला दिया है। घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है और झरने के पानी को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

चारों बच्चों की रहस्यमीय बीमारी से मौत हो गई

उल्लेखनीय है कि, शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 9 हम्माल मोहल्ला निवासी रजा मोहम्मद 19 वर्षीय बेटा अयाज खान अपने मामा के बेटे ताहिर उम्र 14 साल, तासिर उम्र 9 साल, तारूफ उम्र 11 साल के साथ 16 अगस्त को गोरा टीला झरने पर पिकनिक मनाने गए थे।


वहां सभी झरने में नहाए और खाना खाया। घर लौटने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर दस दिन के भीतर चारों बच्चों की रहस्यमीय बीमारी से मौत हो गई।

टीम ने मौके पर 50 लोगों के ब्लड सैंपल लिए

मामले के तूल पकड़ते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। कलेक्टर के निर्देश पर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। पिकनिक पर गए सभी परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टरों की दो विशेष टीमें गठित की गईं। टीम ने मौके पर 50 लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं।

सिद्ध बाबा नाले और झरने के पानी का भी सैंपल लेकर लैब भेजा

इसके साथ ही मौत की असली वजह जानने के लिए सिद्ध बाबा नाले और झरने के पानी के भी सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। इसी परिवार की तौकीर अहमद की 17 वर्षीय पुत्री ताशीन की जांच में भी कुछ समस्या पाए जाने पर उसका अल्ट्रासाउंड कराकर इलाज शुरू किया गया है।

इसके अलावा एक अन्य आसिया नाम की बच्ची को भी जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों द्वारा सभी परिजनों की लगातार निगरानी की जा रही है।

एसडीएम ने किया स्पॉट का निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देश पर कोलारस एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने पटवारी, सरपंच और ग्रामवासियों के साथ सिद्ध बाबा नाले और गोरा टीला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पूरे गांव में घर-घर सर्वे करने और किसी भी ग्रामीण में लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की एहतियात के तौर पर जनहित में अपील

जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जनहित में अपील जारी की है। जांच रिपोर्ट आने तक कोई भी ग्रामीण सिद्ध बाबा नाले के पानी में नहाए नहीं, उसे पीने या किसी भी घरेलू उपयोग में न लाए।

पीड़ित परिवारों को डेढ़ लाख की राहत

प्रशासन ने मानवता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता भी पहुंचाई है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और रेडक्रास सोसायटी की ओर से तनवीर खान को एक लाख की आर्थिक सहायता व रजा मोहम्मद को 50 हजार की तात्कालिक राहत राशि के चेक सौंपे हैं।

सिर्फ बच्चे नहीं पूरा परिवार गया था पिकनिक मनाने

इस पूरे मामले की जांच के क्रम में एक वीडियाे सामने आया है। इस वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि झरने पर सिर्फ बच्चे पिकनिक मनाने के लिए नहीं गए थे। पूरा परिवार ही पिकनिक ममाने के लिए गया था। इसी के चलते झरने पर जाने वाले सभी लोगों के ब्लड सैंपल लेकर पड़ताल शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी में पिकनिक मनाकर लौटे एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय बीमारी से मौत, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा