• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में बस नहीं रोकने पर दबंगों ने कंडक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, यात्रियों ने बनाया वीडियो, केस दर्ज

इस पूरी घटना का बस में बैठे यात्रियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 10:01:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:02:25 PM (IST)
शिवपुरी में बस नहीं रोकने पर दबंगों ने कंडक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, यात्रियों ने बनाया वीडियो, केस दर्ज
कंडक्टर की मारपीट करता आरोपी। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. बस न रोकने पर हुआ विवाद
  2. सड़क पर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
  3. अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर, पुलिस जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। दिनारा में दबंगई का एक और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थाना क्षेत्र के अशोक होटल के पास की बताई जा रही है, जहां बस नहीं रोकने की मामूली बात पर बाबा बैजनाथ बस के कंडक्टर और ड्राइवर के साथ खुलेआम मारपीट कर दी गई।

बस नहीं रुकने पर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि बस सवार कुछ लोगों ने बस रोकने को कहा, बस नहीं रुकने पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि कुछ युवकों ने कंडक्टर को बस से नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का बस में बैठे यात्रियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया।

वीडियो में साफ तौर पर हंगामा, गाली-गलौज और मारपीट की तस्वीरें कैद हुई हैं।

दिनारा क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रहीं

वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद इलाके में दबंगों के हौसले और पुलिस की कार्यशैली दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनारा क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। वहीं इस पूरे मामले में दिनारा थाना प्रभारी का कहना है कि बस स्टाफ थाने आया था, लेकिन वह मारपीट करने वालों को पहचानता नहीं है। इसलिए फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।


वायरल वीडियो से पहचाने जाएंगे आरोपी

बहुप्रसारित वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें नामजद किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग है। देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद पुलिस कितनी जल्दी आरोपियों तक पहुंचती है।