• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भारी बारिश, बस्ती में घुस आया बड़ा मगरमच्छ, डरे लोग घर से बाहर नहीं निकले

शिवपुरी में शनिवार रात से बरसात हो रही है। बारिश की वजह से बस्तियों में पानी भर गया है।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sun, 14 Aug 2022 09:10:23 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Aug 2022 02:00:49 PM (IST)
VIDEO: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भारी बारिश, बस्ती में घुस आया बड़ा मगरमच्छ, डरे लोग घर से बाहर नहीं निकले

शिवपुरी.नईदुनिया प्रतिनिधि। शिवपुरी में शनिवार रात से तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से बस्तियों में पानी भर गया है। पानी घरों के अंदर तो पहुंच ही रहा है। लेकिन यह पानी मगरमच्छों काे भी बस्तियों में पहुंचा रहा है। ऐसा ही नजारा शिवपुरी की पुराने बस स्टैण्ड के पास में बस्ती में रविवार सुबह देखने को मिला। जब एक बस्ती की गली में पानी में तैरता हुआ मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को गली में देखकर लोगों के होशफाख्ता हो गए और वे डर के मारे घरों में कैद हो गए।

शिवपुरी। शिवपुरी में शनिवार रात से बरसात हो रही है। पानी घरों के अंदर तो पहुंच ही रहा है। यह पानी मगरमच्छों काे भी बस्तियों में पहुंचा रहा है। एक बस्ती की गली में पानी में तैरता हुआ मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को देखकर लोगोंंदहशत पैदा हो गई। pic.twitter.com/Z1zoYPWUo9

— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 14, 2022

यूं तो शिवपुरी कस्बे में मगरमच्छों के बस्ती में आने की घटना नई नहीं है। अक्सर बस्ती के विभिन्न हिस्सों में मगरमच्छ आते रहते हैं। शनिवार रात से शहर में पानी बरस रहा है। बस्तियों में भी पानी भर गया है। ऐसे में एक करीब 10 से 12 फीट का एक मगरमच्छ तैरता हुआ पुराने बस स्टैण्ड की बस्ती में आ गया। पानी में मगरमच्छ को तैरता देख बस्ती के लोग दहशत में आ गए। तुरंत ही पूरी गली सूनी हो गई। लोगों ने दहशत से अपने घरों के दरवाजे लगा लिए। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेसक्यू करने का काम शुरू किया।