शिवपुरी में महिलाओं ने सरकारी दुकान का शटर तोड़ शराब पेटियां नाले में फेंकी, ढाबे से पीने वालों को खदेड़ा; 50 पर FIR
चंदावनी के मजरा श्रीवरी गांव में आदिवासी महिलाओं ने कच्ची शराब के विरोध में मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे सड़क जाम रही। पुलिस समझाती रही, महिल...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 08:22:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 08:23:33 PM (IST)
शिवपुरी जिले के छिरवाहा गांव में शराब की बोतलें फोड़तीं महिलाएं। सौ.-वीडियोग्रेबHighLights
- पचावली और माढ़ा में महिलाओं का हल्ला बोल
- 5 घंटे सड़क जाम, शराबबंदी पर अड़ीं महिलाएं
- तोड़फोड़ मामले में सरपंच समेत 15 गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शिवपुरी जिले में शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध पिछले चार दिनों से जारी है। पुलिस की सख्ती के बाद भी महिलाएं हर रोज नया मोर्चा खोल दे रही हैं।
चार गांवों की शराब दुकानों पर बोला धावा
शुक्रवार भी महिलाओं ने चार गांवों की शराब दुकानों पर धावा बोला। पचावली गांव में महिलाएं शटर तोड़कर सरकारी दुकान में घुस गईं और शराब पेटियां उठाकर नाले में फेंक दीं। इसके बाद माढ़ा बस स्टैंड पहुंचकर राजपूत ढाबा पर शराब पी रहे लोगों को दौड़ा दिया। वहां बरामद शराब और बीयर की बोतलें फोड़ डालीं। ढाबे का सामान रोड पर फेंक जाम लगा दिया।
चंदावनी के मजरा श्रीवरी गांव में आदिवासी महिलाओं ने कच्ची शराब के विरोध में मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे सड़क जाम रही। पुलिस समझाती रही, महिलाएं शराबबंदी की मांग पर अड़ी रहीं।
50 पर एफआईआर, सरपंच सहित 15 गिरफ्तार
गुरुवार को ग्राम अमोलपठा में लाइसेंसी कंपोजिट शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने, आग लगाने और पुलिस व आबकारी टीम से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो सरपंच और एक जनपद पंचायत सदस्य समेत 21 लोगों को नामजद किया है। मामले में 30-35 अज्ञात महिलाओं समेत कुल 50 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, मनपुरा, भौंती गांव में शराब की दुकान पर हमला, लूटपाट की धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में भीम आर्मी के बैनर तले महिलाएं भौती थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचीं। पुलिस ने जांच की बात कहकर गिरफ्तार नहीं किया।