• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE Rahul Gandhi Nyay Yatra in MP: शिवपुरी में राहुल ने कहा धर्म को धर्म से, जाति को जाति से बांटा जा रहा है

शिवपुरी में रोड शो के दौरान संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान में देश में धर्म को धर्म से और जाति को जाति से बांटा जा रहा है। यह देश मोहब...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 04 Mar 2024 07:23:13 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 Mar 2024 01:44:46 PM (IST)
LIVE Rahul Gandhi Nyay Yatra in MP:  शिवपुरी में राहुल ने कहा धर्म को धर्म से, जाति को जाति से बांटा जा रहा है

HighLights

  1. बाबू क्वाटर से झांसी तिराहा तक राहुल गांधी का रोड शो
  2. आदिवासी संवाद और बदरवास में रात्रि विश्राम नहीं होगा
  3. माधवचौक पर जनता को संबोधित किया

नईदुनिया प्रत‍िन‍िध‍ि, शिवपुरी । शिवपुरी में रोड शो के दौरान संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान में देश में धर्म को धर्म से और जाति को जाति से बांटा जा रहा है। यह देश मोहब्बत का है। मोहब्बत फैलती है और अन्याय को फैलाया जाता है। अन्याय से अदानी का नहीं आपका नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि देश के बजट में जो करोड़ों अरबों रुपया आता है, वो आसमान से टपकता है क्या। जीएसटी से आता है। जीएसटी का डिजाइन ऐसा है कि जितना अमीर आदमी है, उसे जीएसटी से उतना फायदा होता है और गरीब को उतना नुकसान।

#WATCH शिवपुरी, मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित किया। pic.twitter.com/wMdwOzLIwE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2024

#WATCH | Guna, Madhya Pradesh: Congress MP Rahul Gandhi addresses the Bharat Jodo Nyay Yatra. pic.twitter.com/imVQOfR31n

— ANI (@ANI) March 4, 2024

Live : भारत जोड़ो न्याय यात्रा शिवपुरी से प्रारंभ !!https://t.co/4mV9p542DE

— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 4, 2024

न्याय यात्रा में कांग्रेसियों की भीड़ बढ़ गई।


Rahul to visit Mahakaleshwar Temple during Nyay Yatra in MP: Jairam Ramesh

Edited video is available on PTI Videos (https://t.co/L2D7HH3xZ2) #PTINewsAlerts #PTIVideos @PTI_News pic.twitter.com/p2JvTf2pjF

— PTI News Alerts (@PTI_NewsAlerts) March 4, 2024

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai__dunia)

200 बड़ी कंपनियों के मालिकों की लिस्ट निकाल लो और उसमें देख लो तो 75 प्रतिशत नहीं दिखेंगे। जो अस्पताल हैं उसमें आपके कितने हैं।

शिवपुरी में राहुल गांधी ने रोड शो के बाद सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मोदी जी कहते थे कि मैं ओबीसी हूं। अब कहते हैं की ओबीसी तो देश मे हैं ही नहीं। देश में केवल गरीब हैं और अमीर हैं। देश का एक्सरे (जातिगत गणना) नहीं हुआ। मान लेते हैं 50 प्रतिशत ओबीसी, 15 प्रतिशत दलित और 9 परसेंट आदिवासी हैं। करीब 75 प्रतिशत आबादी इनकी है। इसमें माइनोरिटी की बात नहीं की। यह 75 परसेंट जीएसटी देता है। इसमें गरीब तबके के लोग जोड़ दें तो यह 90 परसेंट हो गए। लेकिन मीडिया के मालिकों की लिस्ट निकलोगे तो 90 परसेंट में से एक नाम ओबीसी, दलित या गरीब कास्ट का नहीं मिलेगा।

सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। दूसरे नंबर पर महंगाई और तीसरे पर भ्रष्टाचार है। मीडिया पर 24 घंटे अंबानीजी की शादी पर क्यों बात चल रही है। टीवी देखो तो बॉलीवुड स्टार दिखेंगे। आपके मुद्दे नहीं दिखेंगे। आपका मीडिया पर कंट्रोल नहीं है। 15 से 20 लोग की लिस्ट है। मीडिया मजदूर, किसानों, दलितों का नहीं है, अरबपतियों का है। 200 बड़ी कंपनियों के मालिकों की लिस्ट निकाल लो और उसमें देख लो तो 75 प्रतिशत नहीं दिखेंगे। जो अस्पताल हैं उसमें आपके कितने हैं। आप लोग हो कहां हो। मनरेगा की लिस्ट निकालो तो कांट्रेक्ट लेबर लिस्ट निकालो, इसमें आप मिल जाएंगे। सब रास्ते बंद कर दिए। आर्मी को अग्निवीर बना दिया। पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट कर दिया।

सभी रास्ते बंद हो गए हैं

राहुल ने कहा कि अब आप सरकारी नौकरी की तैयारी करोगे। 2-3 साल तैयारी करोगे। पेन पेपर आपके सामने होगा। एक घंटा पहले आपको अपने मोबाइल पर कोई अमीर स्टूडेंट पेपर दिखा देगा। तुमने पढ़ाई की उसने पेपर खरीद लिया। कहानी यहां नहीं रुकती, कहेंगे आपका पेपर लीक हो गया भर्ती रुक गई और ये रास्ता भी बंद हो गया। आपकी जेब से पैसा निकलकर अदानीजी के जेब में जाता है। अभी तो शुरुआत हुई है। आपकी जमीन छीनी जाएगी। बच्चों को रोजगार नहीं मिलेगा। बच्चे 7-8 घंटे मोबाइल देखेंगे और अदानीजी का बच्चा पैसे गिनेगा। आप कहेंगे राहुल गांधी ने प्रोब्लम बताई पर सॉल्यूशन नहीं दिया। 90 ब्यूरोक्रेट में 3 ओबीसी, एक आदिवासी, एक दलित है। ये बजट बनाते हैं। बजट बनता है तो 100 रूपये में से 6 रूपये का निर्णय आप लेते हो।

राहुल ने कहा मैं बताता हूं रास्ता

राहुल गांधी ने कहा कि मैं रास्ता बताता हूं। इसका रास्ता जाति जनगणना है। इसमें दो कदम हैं, पहला गिनती है कि कितने पिछड़े आदिवासी और जनरल कास्ट हैं। दूसरा कदम है आर्थिक सर्वे है। गरीब जनरल कास्ट के व्यक्ति को पता चल जाएगा की 2 परसेंट के पास लाखों करोड़ हैं, हमारे पास कुछ नहीं। पिछड़ों को पता चल जाएगा हिंदुस्तान की किसी संस्था में हमारे लोग नहीं हैं। यह पता चल जाएगा की ये चांद हजार लोग हैं जो जीएसटी का पूरा लाभ उठा रहे। यह पता चलेगा तो आप अपने हक के लिए खड़े होगे।

मोदीजी कहते हैं मनरेगा खराब योजना है

राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों को एक साल के मनरेगा का बजट 65000 करोड़ है। 10 साल में मोदी ने 20- 25 लोगों ज्यादा से ज्यादा 50 लोगों का 16 लाख करोड़ माफ किया है।इसमें मनरेगा कितने साल चलेगी। इतने में 24 साल मनरेगा चलेगी। जिनके कर्ज माफ हुए हैं उनके नाम अंबानी अदानी है। मोदीजी संसद में खड़े होकर कहते हैं मनरेगा बेकार योजना है, इससे आदत खराब होगी। गरीब को काम का पैसा देते हैं तो आदत खराब हो रही है और जिनका 16 लाख करोड़ माफ कर रहे उनकी आदत खराब नहीं हो रही क्या।

पुलिस के लिए आई है अदानी राइफल

राहुल गांधी ने पुलिसवालों से पूछा आपको पता है नई राइफल आई है। अब अदानी वाली राइफल है। वो इजराइल की एक कंपनी है, उसकी राइफल ली और अदानी जी ने कह दिया हम बना रहे। अब सारे सैनिकों पुलिस पर अदानी राइफल जाएगी। कल हम पूछेंगे की गोली, जैकेट बूट कहां से आया तो अदानी कहेंगे देंगे। जॉब मिली इजराइल को, मॉल बिका चीन का और नुकसान हुआ देश के युवाओं का।

कांग्रेस का काम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना है

राहुल ने कहा कि लोग कहते हैं कांग्रेस की क्या विचारधारा है। मै बताता हूं नफरत के बाजार में मोहोब्बत की दुकान खोलना है। अधर्म को हटाना है।

राहुल गांधी हेलीकाप्टर से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से आए। अब राहुल गांधी सुबह ग्वालियर पहुंचे और इसके बाद शिवपुरी में रोड शो कर संबोधित किया। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ जाएगी। राहुल गांधी ने यहां आने से पहले एक्‍स पर फ‍िर सरकार पर न‍िशाना साधा है।

देश के युवाओं एक बात नोट कर लो!

नरेंद्र मोदी की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं है। नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं।

अगर संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में 9 लाख 64 हज़ार पद खाली हैं।…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 4, 2024

राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा 3 मार्च को शिवपुरी आने वाली थी, लेकिन पटना में रैली के कारण यात्रा को एक दिन का विश्राम दे दिया गया। बाबू क्वाटर से उनका रोड शो शुरू हुआ और झांसी तिराहा तक चला।

माधवचौक पर राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। पूर्व में यात्रा के तय कार्यक्रम के अनुसार आदिवासियों से संवाद और सतनवाड़ा में पत्रकार वार्ता भी थी, लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया है। राहुल गांधी अब शिवपुरी के बदरवास में रात्रि विश्राम भी नहीं करेंगे।

राहुल गांधी का रोड शो करीब 40 मिनट का रहा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से किसी ने उन्हें फूल माला नहीं पहनाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी को सूत की माला देने को कहा था।

यह रही यातायात व्यवस्था

ग्वालियर से आने वाला यातायात ग्वालियर बाइपास से पोहरी चौराहा की ओर, गुना नाका से शहर की ओर आने वाले यातायात को पोहरी चौराहा एवं फतहेपुर रोड की ओर पोहरी रोड से अंदर शहर की ओर आने वाला यातायात अग्रसेन चौराहा से अस्पताल की ओर, अस्पताल चौराहा की ओर से आने वाला यातायात गांधी चौक से मिर्ची बाजार की ओर, दो बत्ती चौराहा से आने वाला नीलगर चौराहा की ओर, फिजीकल थाने की तरफ से आने वाला विष्णु मंदिर की ओर डावयर्ट किया गया।

ग्वालियर नाका से झांसी तिराहा के मध्य थीम रोड पर सभी प्रकारा का यातायात प्रतिबंधित रहा।

करई फोर लाइन तिराहा से सभी प्रकार के भारी वाहन पडोरा की ओर डायवर्टेट रहे।

करबला से हवाई पट्टी की ओर आने वाला यातायात एवं आइटीआइ तिराहा से हवाई पट्टी की ओर आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहा।

पूर्व में जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार समस्त भारी वाहन नोहरीकलां पुल से डायवर्टेट रहे।