• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के होने की चाह, हिंदू रीति से शादी करने शिवपुरी पहुंचा विदेशी जोड़ा

स्विटजरलैंड के मार्टिन व जर्मनी की उलरिके शिवपुरी में आज गुरु पूर्णिमा को भारतीय रीति रिवाज से शादी करने वाले हैं। शिवपुरी में वे आध्‍यात्मिक गुरु डॉ....और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: anil tomar
Publish Date: Sun, 21 Jul 2024 11:58:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jul 2024 12:44:28 PM (IST)
सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के होने की चाह, हिंदू रीति से शादी करने शिवपुरी पहुंचा विदेशी जोड़ा
संत डॉ. रघुवीर सिंह गौर के साथ मार्टिन व उलरिके।

HighLights

  1. शिवपुरी के मैरिज गार्डन में पूरे भारतीय रीति रिवाज से शादी।
  2. विदेशी जोड़े ने शादी के लिए चुना है गुरु पूर्णिमा का विशेष दिन।
  3. आध्यात्मिक संत डॉ. रघुरवीर सिंह गौर से प्रभावित होकर आए हैं।

शिवपुरी, नईदुनिया प्रतिनिधि। शिवपुरी में स्विट्जरलैंड के मार्टिन आमवस्टन व जर्मनी की उलरिके आज भारतीय रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह विदेशी जोड़ा शिवपुरी के आध्यात्मिक संत गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर से प्रभावित होकर शिवपुरी आया है।

जोड़े में अपनी शादी को लेकर काफी उत्साह है। स्विट्जरलैंड के यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन (45) पेशे से लीगल ऑडिट में कंप्लायंस ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि वह आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में 5 साल पहले सोशल साइट्स के माध्यम से आए थे।


शुरुआत में उन्होंने ध्यान के संबंध में उनसे ऑनलाइन मदद ली। मार्टिन आमवस्टन के मुताबिक आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में आने के बाद स्लोगन सेवकाई में प्रभुताई शब्द का अर्थ जाना। इसके बाद पता चला कि उसने अपने जीवन के 45 साल यूं ही गंवा दिए।

इसके बाद गुरु जी से जुड़ गए और उनके पास भारत आने लगे। उनके पास आने से मानसिक शांति मिलती थी। मार्टिन के मुताबिक कि एक सफर के दौरान मुलाकात स्पेन में उलरिके (48) से हुई।

उलरिके जर्मनी के म्यूनिख शहर की रहने वाली हैं और एक नामी अस्पताल में नर्स का काम करते हैं। मिलने के बाद दोनों के विचार मिले और एक दूसरे से प्रेम हो गया। अब वे शादी करने जा रहे है।

150 देशों के लोग जुड़े हैं डा. रघुवीर सिंह गौर से

संत डॉ. रघुवीर सिंह गौर विश्व आध्यात्मिक संस्थान चलाते हैं और उनसे और उनके संस्थान से 150 देशों के लोग जुड़े हैं। डॉ. गौर के मुताबिक भारतीय रीति-रिवाज से शादी की जो पद्धति है, इसमें पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहते हैं। यह समर्पण भाव राष्ट्र की उन्नति और दंपती के जीवन कल्याण के लिए आवश्यक होता है। इसी पद्धति से मार्टिन व उलरिके की शादी होगी।