• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: भाजपा की दूसरी लिस्ट आने के बाद यशोधरा राजे ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बीमारी बताई वजह

भाजपा की दूसरी सूची आने के बाद यशोधरा राजे ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। सितंबर की शुरूआत में खुद को बताया स्थाई बताकर अन्य सीट से लड़ने से इनका...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 29 Sep 2023 07:21:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Sep 2023 07:21:31 PM (IST)
MP News: भाजपा की दूसरी लिस्ट आने के बाद यशोधरा राजे ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बीमारी बताई वजह
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के फैसले से राजनीतिक पंडित भी हैरान

HighLights

  1. यशोधरा राजे ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
  2. भाजपा की दूसरी सूची आने के बाद बदले समीकरण
  3. यशोधरा के फैसले से राजनीतिक पंडित भी हैरान

शिवपुरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के शिवपुरी विधानसभा से चुनाव न लड़कर अन्य विधानसभा से लड़ने को लेकर पिछले लंबे समय से अटकलें चल रही थीं। कभी उनके ग्वालियर तो कभी पोहरी से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी। चार सितंबर को खेल मंत्री ने अपने एक बयान से स्पष्ट कर दिया था कि 'मैं स्थायी हूं और मुझे कहीं जाने की जरूरत नहीं, अफवाह वही लोग उड़ा रहे हैं जिनकी सीट पर नजर है'। इसके बाद माना जा रहा था कि वे यहीं से चुनाव लड़ेंगी।

यशोधरा के फैसले से राजनीतिक पंडित भी हैरान

शुक्रवार की सुबह उनके चुनाव न लड़ने की जानकारी सामने आते ही शहर की राजनीति में उथल-पुथल मच गई। यह हलचल भाजपा से लेकर कांग्रेस के खेमे तक में नजर आई। यशोधरा राजे ने अभी तक कोई भी चुनाव नहीं हारा है और अचानक उनके चुनाव न लड़ने के फैसले से राजनीतिक पंडित भी हैरान हैं।


स्वास्थ्य कारणों को हवाला

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्रदेश कार्यालय को पत्र देकर चुनाव लड़ने में असमर्थता जता दी। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को हवाला देते हुए चुनाव न लड़ने की बात कही है। उन्हें चार बार कोरोना हो चुका है और इसी महीने वे अपना विदेश में इलाज कराकर भी लौटी हैं। ऐसे में चुनाव की भागदौड़ नहीं करना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि चार-पांच महीने का ब्रेक लेने के बाद वे समीकरण सही होने पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

दूसरी सूची आने के बाद बदले समीकरण

4 सितंबर को चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत देने के कुछ दिन बाद चुनाव न लड़ने की बात के पीछे भाजपा की दूसरी सूची भी वजह बताई जा रही है। सोमवार को जारी हुई भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात सांसदों को मैदान में उतारा जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल के नाम थे। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की बात भी सामने आने लगी। वे शिवपुरी से चुनाव लड़ सकते हैं। यह भी खेल मंत्री के चुनाव न लड़ने की एक वजह के रूप में देखी जा रही है।

दो दिन पहले ही नजदीकियों को दी सूचना

दो दिन पूर्व बुधवार को खेल मंत्री शिवपुरी दौरे पर आई थीं। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक बुलाई थी, लेकिन एमपीईबी और पीएचई को छोड़ अन्य विभाग के अधिकारियों को बिना बैठक रवाना कर दिया गया। बिजली कंपनी की समीक्षा में भी उन्होंने कुछ प्रकरणों में विधायक निधि से मदद दी और रवाना हो गईं। इससे कई लोग अचंभे में थे कि कई दिनों बाद भी बैठक होने पर उन्होंने अधिक बात नहीं की। ग्वालियर जाने से पहले मंत्री ने यहां अपने कुछ करीबी लोगों को अपने फैसले के बारे में भी जानकारी दे दी थी कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं।