शिवपुरी के पोहरी वन क्षेत्र में मिला तेंदुए का क्षत-विक्षत शव
यह मामला फॉरेस्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच चुका है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि अधीनस्थ अमले पर क्या एक्शन होता है..।
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 12:11:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 12:12:16 PM (IST)
क्षत विक्षत शव। नईदुनियाHighLights
- पोहरी रेंज के प्लांटेशन की घटना
- लापरवाही से 10 दिन बाद लगा सुराग
- पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। जिले के पोहरी वन क्षेत्र में शनिवार की शाम प्लांटेशन में एक मृत तेंदुए का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला, जो लगभग 10 दिन पुराना लग रहा है। इससे स्पष्ट हो गया कि पिछले दस दिन से कोई वनकर्मी प्लांटेशन में पहुंचा ही नहीं, अन्यथा उसे वो मृत तेंदुआ नजर आ जाता।
पीएम रिपोर्ट में ही सामने आएगी मौत की असल वजह
तेंदुए की मौत किसी शिकारी की गोली से हुई या फिर किसी और तरीके से उसे मौत के घाट उतारा गया, यह तो पीएम रिपोर्ट में ही सामने आएगा। ज्ञात रहे कि वन विभाग का अमला जंगल की मानीटरिंग सही से नहीं कर रहे हैं। अगर कोई वन कर्मी प्लांटेशन में जाता तो तेंदुए का तत्काल पता चलता कि पिछले 10 दिन से उनके प्लांटेशन में कोई तेंदुआ मृत पड़ा हुआ है।
अब चूंकि यह मामला फॉरेस्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच चुका है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि अधीनस्थ अमले पर क्या एक्शन होता है..।