• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी-रन्नौद मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी, महिलाओं-बच्चों समेत 12 घायल

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। इनमें से 10 से 12 लोगों के घ...और पढ़ें

By Bharat SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 03:47:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 03:57:48 PM (IST)
शिवपुरी-रन्नौद मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी, महिलाओं-बच्चों समेत 12 घायल
गहरी खंती में पलटी बस और घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस। नईदुनिया

HighLights

  1. माड़ा घाटी में हुआ हादसा, मची चीख-पुकार
  2. ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
  3. बदहाल सड़क से फूटा गुस्सा, विभाग से मरम्मत की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी (रन्नौद)। शिवपुरी जिले में रन्नौद-शिवपुरी मार्ग पर स्थित माड़ा घाटी में शुक्रवार दोपहर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिवपुरी से रन्नौद आ रही रघुवंशी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। इनमें से 10 से 12 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

गड्ढों से बचने के प्रयास में हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, माड़ा घाटी मार्ग पर सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन गड्ढों से बचने के प्रयास में बस चालक ने वाहन को मोड़ा, इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरी। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।


ग्रामीणों ने पहुंचकर बचाई यात्रियों की जान

बस पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से रन्नौद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि माड़ा घाटी की सड़क लंबे समय से खराब है और जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को हादसे की वजह बताते हुए संबंधित लोक निर्माण विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क दुरुस्त कर दी जाती, तो इस तरह के हादसे को रोका जा सकता था।