• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में बिना परीक्षा 71 छात्राओं को पास करने का मामला, प्रिसिंपल सहित 3 सस्पेंड

यह कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 10:39:01 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 11:01:25 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शिवपुरी में बिना परीक्षा 71 छात्राओं को पास करने का मामला, प्रिसिंपल सहित 3 सस्पेंड

HighLights

  1. 71 छात्राओं को किया था प्रमोट
  2. कलेक्टर के प्रतिवेदन पर कार्रवाई
  3. जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। करैरा के पीएमश्री स्कूल में कक्षा-9 व कक्षा-11 की 71 छात्राओं को बिना परीक्षा दिलाए ही अगली कक्षा में प्रमोट करने के मामले में संभागायुक्त ने तीन और शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। इससे पूर्व तीन शिक्षकों को कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किया जा चुका है।

करैरा के पीएमश्री कन्या उमावि का मामला

उल्लेखनीय है कि, करैरा के पीएमश्री कन्या उमावि में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 71 छात्राओं को फेल होने के बाद भी उतीर्ण कर दिया गया। वो छात्राएं जो 9वीं और 11वीं की बोर्ड पैटर्न की परीक्षा में अनुपस्थित थीं या अनुत्तीर्ण हो गई थीं, उन्हें अगली क्लास में प्रमोट कर उतीर्ण होने की फर्जी मार्कशीट थमा दी गई। यह मामला ग्वालियर कमिश्नर तक पहुंची शिकायत के बाद उजागर हुआ है।


बीईओ करैरा की टीम से कराई जांच

संभागायुक्त के निर्देश पर कलेक्टर अर्पित वर्मा और डीईओ आकाश सिंह यादव ने मामले को गंभीरता से लिया। बीईओ करैरा मुकेश शर्मा की टीम से जांच कराई गई तो फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि 9वीं की 62 और 11वीं की 9 छात्राओं को बिना परीक्षा के ही पास दिखा दिया गया।

जांच रिपोर्ट आते ही कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए माध्मिक शिक्षक अंजना गुप्ता, कृष्णमुरारी मेहते और संध्या त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है।

जबकि पूरे षड़यंत्र की सूत्रधार रहीं, प्रभारी प्राचार्य कविता लोधी, उच्च माध्यमिक शिक्षक अर्चना गुप्ता और सतीश कुमार खटीक का प्रस्ताव कमिश्नर ग्वालियर को भेजा गया है। उक्त प्रस्ताव के आधार पर कमिश्नर ने आज तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।