कोलारस में हिरेंद्र धाकड़ की संदिग्ध मौत पर हंगामा, हाईवे पर चक्काजाम करने वाले 14 नामजद और 50 पर केस दर्ज
करीब 4 घंटे तक चले चक्काजाम से हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई थीं।
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 10:04:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 10:05:38 AM (IST)
HighLights
- संदिग्ध मौत पर हुआ था चक्काजाम
- 14 नामजद और 50 अज्ञात पर मामला
- शिवपुरी में सीएम का दौरा प्रस्तावित
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस में 35 वर्षीय हिरेंद्र धाकड़ की संदिग्ध स्थित में मौत के बाद स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह गिलगवां गांव के पास हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया था।
जो लोग अज्ञात थे छानबीन कर रही है उनकी पुलिस
करीब 4 घंटे तक चले चक्काजाम से हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई थीं। इस मामले को लेकर कोलारस पुलिस ने 14 नामदर्ज और करीब 50 अज्ञातों पर मामला दर्ज किया है। जो लोग अज्ञात थे उनकी पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस ने पुष्पेंद्र धाकड़, लोकेन्द्र धाकड़, वीरेन्द्र धाकड़, हरिओम धाकड़, मोहन सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह धाकड़, प्रताप धाकड़, कैलाश धाकड़, सूरज धाकड़, महेन्द्र सिंह धाकड़, अवधेश धाकड़, विनोद धाकड़, आशीष धाकड़, नंदकिशोर धाकड़ और रिंकू राठखेड़ा को आरोपित बनाया है। कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि चक्काजाम मामले में 14 नाम दर्ज और 50 अज्ञातों पर मामला दर्ज किया गया है।
13 को सीएम का शिवपुरी में प्रस्तावित कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित शिवपुरी जिला प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 13 नवंबर को पिछोर में प्रस्तावित कार्यक्रम है, जबकि केंद्रीय मंत्री सिंधिया 12 से 14 नवंबर तक जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान सिंधिया जिला अस्पताल में पहुंचकर सौगात दे सकते हैं।