• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवपुरी में भड़ौता पर नदी के अंदर से निकाल रहे रेत, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

गुंजारी नदी से अवैध खनन कर लौट रहा रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली घाट पर चढ़ते समय पलट गया और ड्रायवर की मौत हो गई।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 05 Sep 2022 07:12:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Sep 2022 10:40:56 AM (IST)
शिवपुरी में भड़ौता पर नदी के अंदर से निकाल रहे रेत,  ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

शिवपुरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले में रेत का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। करैरा-नरवर बेल्ट के साथ माफिया को जहां भी रेत मिलती है वे वहां से उसे निकालने में जुट जाते हैं। फिर इस रेत के खेल में भले ही किसी की जान भी चली जाए। कोलारस थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भडौता में सोमवार की दोपहर गुंजारी नदी से अवैध खनन कर लौट रहा रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली घाट पर चढ़ते समय पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। यहां गुंजारी नदी से गांव के मजदूरों से तसलों से भरकर अवैध रूप से रेत निकलवाई जा रही है और फिर उसका परिवहन किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है, लेकिन रेत के खनन पर चुप्पी साधी हुई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम हरिपुर निवासी राधे शर्मा की ट्रैक्टर-ट्राली सोमवार की सुबह रेत का अवैध खनन करने के लिए गुंजारी नदी पर गया था। जब ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भर कर ट्रैक्टर चालक संजीव पुत्र लखन केवट उम्र 25 साल लौट रहा था तभी घाट पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक संजीव केवट ट्रैक्टर के नीचे गिर कर दब गया। ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। खास बात यह है कि ट्रेक्टर चालक रेत का अवैध खनन करके लेकर आ रहा था। यहां हो रहा रेत का अवैध खनन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में भी है बाबजूद इसके यहां से अवैध खनन रोकने के लिए कोई प्रयास नहं किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आज यहां पर युवक की मौत हो गई। यहां बताना होगा कि इस तरह का अवैध खनन सिर्फ भड़ौता घाट पर गुंजारी नदी अकेले में ही नहीं चल रहा है, इसके अलावा भी सिंध के कई घाटों पर इसी तरह से अवैध खनन किया जा रहा है।


पानी के अंदर जाकर लेकर आते हैं रेत

यहां बताना होगा कि गुंजारी नदी में रेत का खनन करने के लिए मजदूर अपनी जान तक दांव पर लगा रहे हैं। यहां पर नदी में पानी है, ऐसे में यहां से रेत निकलना बेहद मुश्किल है। इसके बाबजूद मजदूर नदी के अंदर पानी की तलहटी में जाकर तसलों से रेत भर कर लाते हैं। इसके नदी के किनारे एकत्रित करते हैं और फिर इसे ट्राली में भरकर बेचने के लिए ले जाया जाता है। ऐसे में अगर यहां किसी दिन पानी में डूबने से किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो कोई बड़ अचरज का विषय नहीं होगा। इसके लिए भी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं अधिकारियों की होगी जो अवैध खनन को देख कर भी अनदेखा कर रहे हैं।

करैरा-नरवर क्षेत्र में भी अवैध खनन जारी

यहां बताना होगा कि करैरा क्षेत्र में भी सिंध नदी में पानी भरा हुआ है। इसके बाबजूद कई घाटों पर वहां अवैध खनन जारी है। सूत्र बताते हैं कि यहां पर तो रेत माफियाओं द्वारा नदी में पनडुब्बी लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। इस अवैध खनन की गवाही शिवपुरी जिले में हर रोज होने वाली रेत के डंपरों की सप्लाई भी दे रही है। जिम्मेदारों को पता है कि यह सभी डंपर बिना किसी रायल्टी के अवैध रूप से लाए जा रहे हैं। खनन भी वहां किया जा रहा है जहां पर रेत खनन की अनुमति नहीं है।

क्या ट्रैक्टर मालिक से मांगी जाएगी रायल्टी

इस पूरे मामले में विचारणीय पहलू यह है कि जिस ट्रेक्टर-ट्राली से हादसा हुआ है उसमें रेत भरी हुई है। ऐसे में यह तो तय है कि ट्रैक्टर-ट्राली रेत खनन करके लाए जा रहे थे। ऐसे में पूरी विवेचना के दौरान देखने लायक यह होगा कि क्या माइनिंग, राजस्व व पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ट्रेक्टर-ट्राली को जप्त कर उस पर अवैध खनन के तहत कार्रवाई करेंगे यहां नहीं, क्या ट्रेक्टर मालिक से रेत की रायल्टी मांगी जाएगी अथवा नहीं?

इनका कहना है....

-एक ट्रेक्टर-ट्राली नदी में से रेत का अवैध परिवहन करके जा रहे थे। इसी दौरान भड़ौता पर ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना है ऐसे में दुर्घटना का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर मामले में धाराएं इजाफा की जाएंगी।

मनीष शर्मा

थाना प्रभारी कोलारस