• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

"बचा लो-बचा लो" की चीख से मची सनसनी... किडनैपिंग की अफवाह का सच आया सामने, प्रेम विवाह पर हुआ था पारिवारिक विवाद

शिवपुरी क्राइम समाचार: वीडियो के वायरल होते ही पूरे शिवपुरी जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग इसे दिनदहाड़े युवती के किडनैप के प्रयास के रूप ...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 07:38:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 07:41:08 PM (IST)
"बचा लो-बचा लो" की चीख से मची सनसनी... किडनैपिंग की अफवाह का सच आया सामने, प्रेम विवाह पर हुआ था पारिवारिक विवाद
लड़की को कार में से जबरन खिंचता युवक। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. किडनैपिंग के वीडियो का सच
  2. इंदौर में किया था प्रेम विवाह
  3. पति के साथ रहने पर अड़ी युवती

नईदुनिया न्यूज शिवपुरी (पिछोर)। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजोरा में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया। गांव की सड़क पर एक युवती जोर-जोर से "बचा लो-बचा लो" चिल्लाते हुए मदद मांग रही थी, जबकि कुछ लोग एक युवक को पकड़कर खींच रहे थे और युवती को भी जबरन घसीटते हुए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। राहगीरों ने इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो के वायरल होते ही पूरे शिवपुरी जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग इसे दिनदहाड़े युवती के किडनैप के प्रयास के रूप में शेयर करने लगे और सवाल उठने लगा कि शिवपुरी में अपराधी कितने दुस्साहसिक हो गए हैं।


पुलिस मौके पर पहुंची तो खुला दूसरा एंगल

घटना की सूचना मिलते ही पिछोर पुलिस सक्रिय हुई। जब मामले की तह तक जाया गया तो कहानी किडनैप की नहीं, बल्कि एक प्रेम विवाह की निकली। इस संबंध में पिछोर टीआई नीतू सिंह ने बताया कि युवती मूलतः ग्राम गाजोरा की ही रहने वाली है, लेकिन उसके माता-पिता चंदेरी में रहते हैं। युवती इंदौर में एक कंपनी में काम करती थी, जहां उसका प्रेम प्रसंग पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक से हो गया। टीआई के अनुसार, दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और इंदौर से चले गए थे। परिजनों ने इंदौर में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

बाद में जब परिजनों की युवती से बात हुई तो उन्होंने कहा कि तुमने अपनी मर्जी से शादी कर ली है, तुम खुश हो तो हमें क्या चाहिए, तुम घर घूमने आ जाओ। इसी बुलावे पर युवक-युवती हाल ही में गाजोरा घूमने आए थे।

टीआई ने बताया कि गांव पहुंचते ही परिजनों ने अपना रुख बदल लिया। उन्होंने लड़की को घर में रोकने और लड़के को वहां से भगाने का प्रयास किया, इसी दौरान यह विवाद और चीख-पुकार हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

युवती ने कहा- मैं उसी के साथ रहूंगी

पुलिस के सामने युवती ने स्पष्ट बयान दिया है कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। टीआई ने बताया, युवती को समझाइश दी गई है कि वह इंदौर में जहां परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है, वहां जाकर अपना बयान दर्ज करा दे और पिछोर थाने में भी अपने कथन दे दे।

उसके बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर दी जाएगी। फिलहाल इस मामले में युवती के परिजनों का पक्ष सामने नहीं आया है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह अपहरण या आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि बालिग युवती द्वारा अपनी मर्जी से किए गए प्रेम विवाह के बाद उपजा पारिवारिक विवाद है, जिसे वायरल वीडियो ने किडनैपिंग का रंग दे दिया।