• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी: ठेकेदार के सूने घर से 28 तोला सोना, साढ़े तीन किलो चांदी और 4 लाख नकद पार; कानपुर से लौटा परिवार

शिवपुरी में बड़ी चोरी: ठेकेदार दौलत सिंह के होटल के पीछे रहने वाले ठेकेदार मातादीन अग्रवाल अपनी पत्नी रश्मी अग्रवाल और बच्चों के साथ 28 अगस्त की दोपहर...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 06:16:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 06:16:45 PM (IST)
शिवपुरी: ठेकेदार के सूने घर से 28 तोला सोना, साढ़े तीन किलो चांदी और 4 लाख नकद पार; कानपुर से लौटा परिवार
ऐसे तोड़े घर के ताले और परिवारजनों से पूछताछ करती पुलिस। नईदुनिया

HighLights

  1. रक्षाबंधन मनाने ससुराल गया था परिवार
  2. तीन कमरों के ताले तोड़कर वारदात
  3. मकान बनाने के लिए रखे थे रुपए

नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर 3 कमरों के ताले तोड़कर 28 तोला सोना, साढ़े तीन किलो चांदी और 4 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

ठेकेदार परिवार के साथ ससुराल गया था रक्षाबंधन

जानकारी के अनुसार फिजिकल पर दौलत सिंह के होटल के पीछे रहने वाले ठेकेदार मातादीन अग्रवाल अपनी पत्नी रश्मी अग्रवाल और बच्चों के साथ 28 अगस्त की दोपहर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए अपनी ससुराल कानपुर गए थे। जाने से पहले वह अपने मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले किराएदार और पड़ौसियों को यह बताकर गए थे कि वे कानपुर जा रहे हैं, मकान को देखे रहें।


किराएदार के भरोसे छोड़ा था मकान

किराएदार को गेट बंद करने और चौकन्ना रहने की हिदायत दी गई। किराएदार ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि, वह मकान की देखरेख करता रहेगा। इसी क्रम में 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात एक बजे जब उक्त दंपत्ति लौटकर वापस घर आए तो घर में घुसते ही उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। मकान के गेट टूटे हुए थे। इसके बाद अंदर अलमारी को भी चोरों ने तोड़ा व उसके अंदर रखे 28 तौले सोने के जेवर, साढ़े तीन किलो चांदी व चार लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। रात को ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

मकान बनाने के लिए रखा था घर में नगद रुपया

मातादीन के मकान में तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के चलते सामान लाने, मजदूरों को पेमेंट करने सहित अन्य कामों के लिए नगद पैसे की आवश्यकता पड़ती थी। यही कारण है कि मातादीन ने इतनी बड़ी मात्रा में नगद पैसा अपने घर में रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि मकान का करने वाले मजदूरों को भी इस बात की जानकारी थी कि मातादीन अग्रवाल पूरे परिवार के साथ दो दिन के लिए घर से बाहर गए हुए हैं। मातादीन के अनुसार उन्हें किसी पर संदेह नहीं है, परंतु गेट का खुला छूटना, मजदूरों को घर में पैसा होने की जानकारी होना आदि ऐसे बिंदु हैं, जिनसे जांच इन्हीं के आसपास सिमट गई है।

कई सवाल, पुलिस कर रही इन एंगल पर जांच

  1. चोरी कब हुई? परिवार 28 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे गया था और रविवार रात लौटा। इस बीच चोरी किस दिन-रात हुई, यह स्पष्ट नहीं है।
  2. मेन गेट खुला था क्या? परिवार का कहना है कि वे किराएदार को गेट लगाने के लिए कहकर गए थे। क्या गेट खुला रह गया था, इसकी भी जांच हो रही है।
  3. रेकी का भी संदेह, पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले रेकी की गई। परिवार के बाहर जाने की जानकारी सीमित लोगों को ही थी।

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड ने भी किया मौका मुआयना

सूचना के बाद 30 अगस्त की सुबह पुलिस के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। उक्त टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। इसके अलावा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी है। इसके अलावा अन्य वैज्ञानिक तरीकों से भी मामले की पड़ताल की जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ करने में लगी है।