शिवपुरी: स्कूल के पास निकला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नेशनल पार्क में छोड़ा
Shivpuri Crocodile Rescue: बारिश के दौरान मगरमच्छों का निकलना शुरू हो जाता है। दो दिन पहले भी एक मगरमच्छ निकला था।
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 12:20:12 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 12:20:45 PM (IST)
सरकारी स्कूल के पास निकला मगरमच्छ। वीडियोग्रैबHighLights
- फतेहपुर में मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू
- ग्वालियर चिड़ियाघर में वन्य प्राणी विनिमय
- आनुवंशिक विविधता के लिए बाघों की अदला-बदली
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी के वार्ड नंबर 15 फतेहपुर में सरकारी स्कूल के पास 6 फीट लंबा मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया। शिवपुरी में बारिश के दौरान मगरमच्छों का निकलना शुरू हो जाता है। दो दिन पहले भी एक मगरमच्छ निकला था। स्टेडियम के पास मगर देखकर हड़कंप मच गया था।
ग्वालियर के चिड़ियाघर में देहरादून से आएगा रॉयल बंगाल टाइगर
नगर निगम ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में जल्द ही देहरादून से एक युवा रॉयल बंगाल टाइगर लाया जाएगा। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) के नियमों के तहत इन वन्य प्राणी विनिमय के अंतर्गत देहरादून से करीब ढाई साल के बाघ को ग्वालियर लाने की तैयारी चल रही है। इसके बदले चिड़ियाघर से एक बाघ देहरादून भेजा जाएगा। यह वन्य प्राणी विनिमय बाघों की नई वंशावली तैयार करने और उनकी आनुवंशिक विविधता बनाए रखने के लिए किया जाएगा।
इसके लिए सीजेडए व देहरादून चिड़ियाघर के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहमति बन गई है। अब सिर्फ सीजेडए और देहरादून चिड़ियाघर से अधिकृत पत्र जारी होने का इंतजार है। इसके बाद बाघों की अदला-बदली की जाएगी। विशेष बात यह है कि देहरादून के चिड़ियाघर में जंगलों से रेस्क्यू किए गए बाघों को रखा जाता है। वर्तमान में गांधी प्राणी उद्यान में 10 बाघ हैं। इनमें कुछ बाघिनों की उम्र 13 से 14 वर्ष हो चुकी है।