• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shivpuri Crime: अरमान ने किया युवती का अपहरण, चंगुल से छूटी तो घर में घुसकर पिता - भाइयों को पीटा

पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना के अनुसार एक पखवाड़े पूर्व अरमान निवासी फतेहपुर नबाब साहब रोड क्षेत्र में रहने वाली...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Fri, 03 May 2024 09:48:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 May 2024 10:14:13 PM (IST)
Shivpuri Crime: अरमान ने किया युवती का अपहरण, चंगुल से छूटी तो घर में घुसकर पिता - भाइयों को पीटा
निर्धारित टारगेट के साथ करता है लड़कियों का अपहरण

HighLights

  1. नौ बजे अरमान युवती के घर पहुंचा और पिता मातादीन जोशी को पीटा
  2. इससे पहले उस पर शिवानी के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। मप्र के शिवपुरी में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अरमान खान नाम के युवक ने शिवानी नाम की युवती का अपहरण कर लिया। उसके चंगुल से छूटकर जब युवती स्वजन के पास पहुंची तो आरोपित ने घर में घुसकर युवती के पिता की लोहे की रोड से निर्मम पिटाई कर दी, बचाने आए भाइयों को भी पीटा।

पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना के अनुसार एक पखवाड़े पूर्व अरमान निवासी फतेहपुर नबाब साहब रोड क्षेत्र में रहने वाली शिवानी को बहला फुसलाकर ले गया था। अरमान के मंसूबों को भांप कर बीते रोज युवती उसके चंगुल से छूट कर स्वजन के पास लौट आई। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे अरमान युवती के घर पहुंचा और पिता मातादीन जोशी को पीटा।


मातादीन का कहना था कि बेटा विवेक व भतीजा हेमंत जोशी बचाने आए तो उन दोनों से भी मारपीट की और धमकी देकर गया कि शिवानी को मिलने से रोका तो जान से खत्म कर दूंगा। मातादीन की शिकायत पर पुलिस ने अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उस पर शिवानी के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

एक वर्ष पूर्व भी किया था एक अन्य युवती का अपहरण

अरमान पर पिछले वर्ष भी कोलारस थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज किया गया था। उस समय गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए तलाश के लिए जगह जगह पर्चे भी चिपकवाए गए थे। विहिप के जिला मंत्री विनोदपुरी गोस्वामी ने आरोप लगाया कि शहर में इस तरह का गिरोह काम कर रहा है।

अरमान खान निर्धारित टार्गेट के साथ हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा कर अपहरण करता है। हाल में देहात थाना क्षेत्र में जिस युवती ने कुएं में कूद कर आत्महत्या की थी, वह भी इसी तरह के गिरोह के जाल में फंसी थी।