• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Satta In Shivpuri: क्रिकेट खेलते-खेलते बन गया IPL का सट्टा किंग, एजेंट को किया पुलिस ने गिरफ्तार

देहात थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई के अनुसार उन्हें पिछले कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि लुधावली में शासकीय वेयर हाउस के पास एक युवक मोबाइल पर क्रि...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 07:13:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 07:23:33 PM (IST)
IPL Satta In Shivpuri: क्रिकेट खेलते-खेलते बन गया IPL का सट्टा किंग, एजेंट को किया पुलिस ने गिरफ्तार
पुलिस ने क्रिकेटर के एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है और जांच चल रही है

HighLights

  1. पुलिस ने क्रिकेटर के एजेंट को किया गिरफ्तार, तीन लाख रुपये से अधिक ट्रांजेक्शन मिले

शिवपुरी, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देहात थानांतर्गत ग्राम लुधावली क्षेत्र से पुलिस ने मोबाइल पर क्रिकेट का सट्टा खिला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने पूछताछ में राज खोला कि इस पूरे सट्टे का मास्टर माइंड एक क्रिकेटर है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

देहात थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई के अनुसार उन्हें पिछले कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि लुधावली में शासकीय वेयर हाउस के पास एक युवक मोबाइल पर क्रिकेट का सट्टा खिला रहा है।

naidunia_image

इसी क्रम में पुलिस ने निर्धारित रणनीति के तहत सट्टा खिला रहे युवक हेमंत सेन पुत्र खेमचंद सेन उम्र 26 साल निवासी गोपाला आटा चक्की के पास लुधावली तक पहुंचकर उसे सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

वह अपने मोबाइल फोन में आईपीएल क्रिकेट मैच की सट्टे की आईडी 1- ईएक्ससीएच के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। हेमंत के मोबाइल से तीन लाख 16 हजार 434 रुपये के ट्रांजेक्शन होना पाया गया। पुलिस ने हेमंत के कब्जे से एक मोबाइल व दो हजार रुपये नकद जब्त किए। हेमंत से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इस आनलाइन सट्टे का मास्टर माइंड क्रिकेटर शिवा धाकड़ निवासी संजय कालोनी है।


naidunia_image

वह तो सिर्फ उसका एजेंट है और उसे इसे खिलाने के एवज में कमीशन मिलता है। पुलिस ने जब शिवा धाकड़ के यहां दबिश दी तो वह मौके से फरार हो गया, पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने हेमंत सेन और शिवा धाकड़ के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।