• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में 'कुर्सी' के लिए बवाल: मंच पर पीछे बैठाने से भड़कीं महिला जनप्रतिनिधि, विधायक ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

Shivpuri News Today: कृषि उपज मंडी पिपरसमां में बलराम महोत्सव 2026 कार्यक्रम में विधायकों सहित कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मंच पर स्थान दिया ...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 08:57:02 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 08:57:50 AM (IST)
शिवपुरी में 'कुर्सी' के लिए बवाल: मंच पर पीछे बैठाने से भड़कीं महिला जनप्रतिनिधि, विधायक ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
जनपद अध्यक्ष के हाथ पकड़कर मंच पर ले जाते विधायक। नईदुनिया

HighLights

  1. प्रोटोकॉल से आहत होकर मंच से उतरीं अध्यक्ष
  2. मामला बिगड़ता देख विधायक ने जोड़े हाथ
  3. जिला पंचायत सदस्य का भी अपमान का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव में जनप्रतिनिधियों के अपमान से आहत होकर जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत और नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा मंच से उतर गईं और जिला पंचायत सदस्य भारती रावत तो कार्यक्रम ही छोड़कर चली गईं।

कई गणमान्यों को मंच पर बैठने का था न्यौता

बता दें, कि कृषि उपज मंडी पिपरसमां में बलराम महोत्सव 2026 कार्यक्रम में विधायकों सहित कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मंच पर स्थान दिया गया। जनपद अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत सहित नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा को पीछे वाली पंक्ति में स्थान दिया गया। इस पर वह दोनों नाराज होकर मंच से नीचे उतर आईं। कुछ अधिकारियों ने मनाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने मंच पर जाने से साफ इनकार कर दिया। दो टूक कहा कि, मंच पर सिर्फ दो महिला जनप्रतिनिधि थीं, और उनकी भी सीट सबसे पीछे लगा दी गई। क्या महिला जनप्रतिनिधियों की यही औकात है?


naidunia_image

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को मंच पर ले जाते विधायकl नईदुनिया

बिगड़ता मामले को संभालने में आगे आए विधायक

हम जनता द्वारा चुनी हुई जनप्रतिनिधि हैं। अगर मंच पर सम्मान नहीं है तो हमारा उचित स्थान जनता के बीच है, जनता के साथ बैठकर ही कार्यक्रम देखेंगे। मामला बिगड़ता देख आखिर में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन को स्वयं मंच से उतरकर नीचे आना पड़ा। उन्होंने हाथ जोड़कर क्षमा मांगी। वह हेमलता रघुवीर रावत का हाथ पकड़कर बड़ी मुश्किल से उन्हें वापस मंच पर लेकर गए। गायत्री शर्मा को भी मनाया गया। दोनों को मंच पर अगली पंक्ति में सीट दी।

हेमलता के ससुर भूपेंद्र ने भी आक्रोश जताया

जिला पंचायत के जिस वार्ड में यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम हो रहा था, उसी वार्ड की सदस्य को मंच पर जगह तक नहीं दी गई। उनके ससुर भूपेंद्र रावत ने आक्रोश जताते हुए कहा कि, जिस जिला पंचायत सदस्य के वार्ड में कार्यक्रम हो रहा है, जब उसी को मंच पर स्थान नहीं दिया जाएगा तो वह रुक कर क्या करेगी? यह सीधा-सीधा अपमान है। जबकि दूसरे वार्ड के सदस्यों को मंच पर बिठाया। भूपेंद्र रावत स्वयं लघु उद्योग के अध्यक्ष हैं और उनके बड़े भाई यशपाल रावत सेवा भारती के अध्यक्ष हैं।