• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shivpuri Heavy Rain: शहर से गांव तक बने बाढ़ जैसे हालात, कई रास्ते बंद, गाड़ियां पानी में डूबीं

Shivpuri Heavy Rain: पोहरी बस स्टैंड के पीछे मनीयर में पुलिया जलमग्न हो गई। वहीं रेलवे स्टेशन रोड पर पानी इतना ज्यादा था कि किसी नदी-नाले जैसा अहसास ह...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 05 Jul 2025 06:36:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Jul 2025 06:41:21 PM (IST)
Shivpuri Heavy Rain: शहर से गांव तक बने बाढ़ जैसे हालात, कई रास्ते बंद, गाड़ियां पानी में डूबीं
शिवपुरी में भारी बारिश से जलजमाव।

HighLights

  1. आधी रात के बाद शुरू हुई जोरदार बारिश।
  2. आठ घंटे में 42.44 एमएम बारिश रिकार्ड।
  3. कॉलोनियों में पानी भर गया। वाहन डूब गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी शहर सहित जिले में शुक्रवार को आधी रात के बाद लगातार हो रही बारिश सुबह नौ बजे तक लगातार जारी रही। जिले भर में आठ घंटे में औसत 42.44 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस बारिश ने शहर सहित कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित कर दिए, जिससे लोग कुछ घंटों के लिए अपने घरों में कैद होकर रह गए। शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं।

naidunia_image

रेलवे स्टेशन रोड पर वार्ड क्रमांक एक में नई पुलिस लाइन के पीछे बनी कालोनी पूरी कॉलोनी में कमर तक पानी भर गया, कई लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। पोहरी बस स्टैंड के पीछे मनीयर में पुलिया जलमग्न हो गई। वहीं रेलवे स्टेशन रोड पर पानी इतना ज्यादा था कि किसी नदी-नाले जैसा अहसास हो रहा था। इसके अलावा कई पाॅश कॉलोनियों में भी गलियों में पानी भर गया।


naidunia_image

बैराड़ के ग्राम जरिया में तो स्थिति यह बनी कि घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां तक पानी में डूब गईं। इसके अलावा शहर के मनीयर, रातौर, पिपरसमां अंडर ब्रिज जलमग्न हो गए, जिसके कारण शहर आने के लिए लोगों को पांच से दस किमी का फेर खाकर आना पड़ा, हालांकि कुछ लोगों ने जोखिम उठाकर इन अंडर ब्रिज को क्रास करने का भी प्रयास किया। इसके अलवा पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हर्रई में भी आवागमन का रास्ता जलमग्न हो गया, जिससे गांव का अन्य जगहों से संपर्क कट गया।