यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुक्कुट निगम के अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
पोहरी। पोहरी में अल्प प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश शासन से राज्यमंत्री के दर्जा प्राप्त कुक्कुट निगम के अध्यक्ष मुंशीलाल खटीक का पोहरी नगर में आए। यहां...और पढ़ें
By Edited By:
Publish Date: Mon, 24 Apr 2017 03:54:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Apr 2017 03:54:44 AM (IST)

पोहरी। पोहरी में अल्प प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश शासन से राज्यमंत्री के दर्जा प्राप्त कुक्कुट निगम के अध्यक्ष मुंशीलाल खटीक का पोहरी नगर में आए। यहां उन्होंने रेस्ट हाउस पर कायर्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुंशी लाल खटीक का 3 दिवसीय दौरे श्योपुर व शिवपुरी जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का उद्देश्य बताना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्या सपना है, हर गरीब को 2022 तक मकान बनाना है। पानी को हर घर तक पहुंचाना, गरीब लोगों को भाजपा सरकार की जन नीतियों के बारे में बताना है। इसी उद्देश्य से ग्राम उदय अभियान शुरू किया है। इस अवसर पर विधायक प्रहलाद भारती, विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन, भाजपा मंडल जिला मंत्री पृथ्वीराजसिंह चौहान, लक्ष्मी नारायण खटीक, पप्पू सिठेले, रामकली सिठेले सरपंच कृष्णगंज पंचायत, हरीलाल परोलिया सरपंच पोहरी, राजेन्द्र वर्मा, योगेन्द्र जैन, विकास शर्मा, हितेश जैन व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
18 कैप्शन : कुक्कुट निगम के अध्यक्ष रेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए।