• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलारस विधानसभा में 7 दशक में हो चुके हैं 14 चुनाव

- कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के कब्जे में रही सीट शिवपुरी। नईदुनिया प्रतिनिधि कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव के निधन के बाद इस सीट पर 24 फरवरी को उप चुना...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Sat, 20 Jan 2018 03:46:47 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jan 2018 03:46:47 AM (IST)
कोलारस विधानसभा में 7 दशक में हो चुके हैं 14 चुनाव

- कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के कब्जे में रही सीट

शिवपुरी। नईदुनिया प्रतिनिधि

कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव के निधन के बाद इस सीट पर 24 फरवरी को उप चुनाव के लिए मतदान होना हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए यह सीट 2018 के मुख्य चुनाव से पहले सेमी फाइनल है। 1951 में इस सीट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा गया। तब से 2013 तक के चुनाव तक यहां करीब 7 दशक में मतदाता 14 बार मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुन चुके हैं। आंकड़े बताते हैं कि 1951 से 1962 तक लगातार तीन बार कांग्रेस प्रत्याशी जीते, वहीं 1967 से 77 तक तत्कालीन जनता पार्टी व जनसंघ के प्रत्याशियों को जीत हासिल हुईं। मध्यभारत राज्य होने के समय भी कोलारस प्रदेश की 79 विधानसभा सीटों में शामिल थी, लेकिन मध्यप्रदेश राज्य का गठन होने के बाद आज प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में से कोलारस एक है।

2 लाख 45 हजार 796 मतदाता करेंगे सीट का फैसला

कोलारस विधानसभा उपचुनाव में 2 लाख 45 हजार 796 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1 लाख 31 हजार 307 पुरुष मतदाता तो 1 लाख 14 हजार 789 महिला मतदाता हैं, वहीं तीसरे जेंडर की बात की जाए तो उनकी संख्या 7 है।


7 दशक में कब किसे मिली जीत

वर्ष विजयी प्रत्याशी दल

1951 तुलाराम इंडियन नेशनल कांग्रेस

1957 बैदेहीचरण इंडियन नेशनल कांग्रेस

1962 मनोरमा त्रिवेदी इंडियन नेशनल कांग्रेस

1967 जगदीश वर्मा स्वतंत्र

1972 जगदीश वर्मा भारतीय जनसंघ

1977 कामता प्रसाद खटीक जनता पार्टी

1980 पूरनसिंह बेड़िया इंडियन नेशनल कांग्रेस

1985 पूरनसिंह बेड़िया इंडियन नेशनल कांग्रेस

1990 ओमप्रकाश खटीक भाजपा

1993 ओमप्रकाश खटीक भाजपा

1998 पूरनसिंह बेड़िया इंडियन नेशनल कांग्रेस

2003 ओमप्रकाश खटीक भाजपा

2008 देवेन्द्र जैन भाजपा

2013 रामसिंह यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस