बुकर्रा गांव की 2 बीघा जमीन में की डच गुलाब की खेती और कलेक्टर से मिला सम्मान
करैरा। नईदुनिया न्यूज जिले के बुकर्रा गांव में करैरा की रहने वाली मायादेवी शर्मा ने अपने दो बीघा के फार्म हाउस पर डच गुलाब की खेती कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। इस कार्य के लिए मायादेवी को गणतंत्र दिवस के मौके पर कलेक्टर अनुग्रह पी व कृषि उपसंचालक द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। दर्जनभर मजदूरों के लिए बनाया आय
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 29 Jan 2020 10:28:46 AM (IST)
Updated Date: Wed, 29 Jan 2020 10:28:46 AM (IST)
करैरा। नईदुनिया न्यूज
जिले के बुकर्रा गांव में करैरा की रहने वाली मायादेवी शर्मा ने अपने दो बीघा के फार्म हाउस पर डच गुलाब की खेती कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। इस कार्य के लिए मायादेवी को गणतंत्र दिवस के मौके पर कलेक्टर अनुग्रह पी व कृषि उपसंचालक द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
दर्जनभर मजदूरों के लिए बनाया आय का साधन
करैरा निवासी मायादेवी शर्मा पिछले 6 माह से अपने ग्रह ग्राम बुकर्रा में रहकर फूलों की खेती करवा रहीं थीं। उन्होंने एक दर्जन मजदूरों के लिए आय का साधन उपलब्ध कराया है। ग्राम बुकर्रा की रहने वाली मायादेवी अपने इस कार्य से महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है। इनकी हर जगह सराहना की जा रही है। उनके फार्म हाउस पर लगे डच गुलाब की डिमांड दिल्ली, इंदौर, ग्वालियर, झांसी व शिवपुरी में इतनी है कि वह इसकी पूर्ति भी पूरी नहीं कर पा रही हैं। वे एक माह में सभी खर्चा काट कर 50 हजार रुपए कमा रही है। उनके इस हौसले और जज्बे को देखकर कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया है।
18 कैप्शन : मायादेवी शर्मा को प्रशस्ति पत्र देते हुए कृषि उपसंचालक।