आज जिलेभर में रहेगा टोटल लॉकडाउन
दवा, दूध, पेट्रोल मिलेगा 12 बजे तक, शराब मिलेगी रात 9 बजे तक शिवपुरी। जिले भर में 14 जून को टोटल लॉकडाउन रहेगा। अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल दूध, दवा, पेट्रोल की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी उसके बाद टोटल लॉकडाउन हो जाएगा। नगरीय इलाके में सेनेटाइज किया जाएगा जबकि शराब की दुकानें रात को 9 बजे तक खुली रहेंगी। टोटल लॉकडाउन के
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 14 Jun 2020 04:04:02 AM (IST)
Updated Date: Sun, 14 Jun 2020 04:04:02 AM (IST)
दवा, दूध, पेट्रोल मिलेगा 12 बजे तक, शराब मिलेगी रात 9 बजे तक
शिवपुरी। जिले भर में 14 जून को टोटल लॉकडाउन रहेगा। अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल दूध, दवा, पेट्रोल की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी उसके बाद टोटल लॉकडाउन हो जाएगा। नगरीय इलाके में सेनेटाइज किया जाएगा जबकि शराब की दुकानें रात को 9 बजे तक खुली रहेंगी। टोटल लॉकडाउन के दौरान बाजार में आने जाने की मनाही रहेगी। बेहद आवश्यक होने पर ही पुलिस की अनुमति से लोग आ जा सकेंगे। जो लोग वेवजह घर से बारह आएंगे पुलिस उनके विरूद्ध कार्रवाई करेगी। एसपी राजेश चंदेल ने बताया कि जिले में टोटल लॉकडाउन किया जा रहा है। कोरोना का संक्रमण रोकने और चैन तोड़ने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जिसमें सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है।