• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shivpuri News : भतीजे की बंदूक को कार्यालय में लोड कर रहा था कर्मचारी, चपरासी को लगी गोली

बताया जा रहा है कि चंद्रभान सिंह राजपूत मंगलवार को जब कार्यालय में ड्यूटी दे रहा था तभी उसका भतीजा भूपेंद्र वहां अपने लायसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 02:16:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 Mar 2024 02:16:28 PM (IST)
Shivpuri News :  भतीजे की बंदूक को कार्यालय में लोड कर रहा था कर्मचारी, चपरासी को लगी गोली
घायल से पूछताछ करती पुलिस।

HighLights

  1. पीएचई कार्यालय में एक शासकीय कर्मचारी की लापरवाही से बंदूक चल गई।
  2. गोली कार्यालय में ही चपरासी के पद पर कार्यरत एक अन्य कर्मचारी के पैर में जा लगी।
  3. आरोपित ने खुद जाकर थाने में किया सरेंडर

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। फिजिकल थानांतर्गत पीएचई कार्यालय में एक शासकीय कर्मचारी की लापरवाही से बंदूक चल गई। गोली कार्यालय में ही चपरासी के पद पर कार्यरत एक अन्य कर्मचारी को किे पैर में जा लगी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपित ने खुद थाने में सरेंडर कर दिया।

जानकारी के अनुसार विवेकानंद कालोनी निवासी आशीष पुत्र स्व. चंदन सिंह सोलखिया उम्र 26 साल पीएचई हेल्पर के रूप में पदस्थ है और वर्तमान में पीएचई कार्यालय पानी की टंकी फिजिकल पर चपरासी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है। वहीं आरोपित कर्मचारी चंद्रभान सिंह राजपूत भी कार्यालय में आवक-जावक शाखा में पदस्थ है।


बताया जा रहा है कि चंद्रभान सिंह राजपूत मंगलवार को जब कार्यालय में ड्यूटी दे रहा था तभी उसका भतीजा भूपेंद्र वहां अपने लायसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा। इसी दौरान कार्यालय में चंद्रभान लापरवाहीपूर्वक उसे बार-बार लोड अनलोड करने में लगा हुआ था।

चंद्रभान सिंह की लापरवाही के कारण बंदूक की गाेली चली और सीधे आशीष सोलखिया के पैर को चीरती हुई कार्यालय के लोहे के गेट में जा धंसी। घायल आशीष को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने देहाती नालसी के आधार पर मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। घायल युवक को आपरेशन के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने भूपेंद और चंद्रभान दोनों को कस्टडी में ले लिया है।

थाने चढ़वाने जा रहा था बंदूक, पहुंच गया चाचा के पास

बतया जा रहा है कि चंद्रभान सिंह राजपूत के भतीजे भूपेंद्र राजपूत का नया बंदूक लायसेंस बना है। उसने आज ही बंदूक खरीदी है और वह बंदूक से संबंधित दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करवाने के लिए थाने जा रहा था। इसी दौरान उसने सोचा कि चलो चाचा को बंदूक दिखा दूं। यही सोच कर भूपेंद्र पीएचई कार्यालय पहुंच गया। वहां पर नई बंदूक खरीदने का जश्न मनाते हुए मिठाई वितरण हो रहा था, इसी दौरान चंद्रभान सिंह की लापरवाही से बंदूक चल गई।

मरीज को ले लाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला

मरीज को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद डाक्टर उसे एक्स-रे के लिए एक्स-रे रूम में ले गए परंतु वहां संबंधित कर्मचारी नहीं होने के कारण उसे वापिस ओपीडी में लाया गया। डाक्टर न होने के कारण एक्स-रे में टाइम लग रहा था इसलिए पुलिस अपनी कानूनी कार्रवाई करने लगी। इसी दौरान फिर से एक डाक्टर आया और बोला कि मरीज को एक्स-रे के लिए ले जाना है। पुलिस ने दो मिनट देने की बात की, परंतु इस पर मरीज के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए तमाम बातें की जाने लगीं और पुलिस की कार्रवाई को फारमल्टी करार दिया गया। पुलिस ने मरीज को ले जाने की अनुमति दे दी लेकिन हास्यास्पद पहलू यह रहा कि मरीज को ले जाने के लिए वहां स्ट्रेचर ही मौजूद नहीं था, बाद में कहीं से ढूंढ कर स्ट्रेचर लाया गया और तब जाकर मरीज को एक्स-रे के लिए ले जाया जा सका।

इनका कहना है

घायल ने प्रारंभिक बयान के दौरान गलती से गोली लगना बताया है, उसके अनुसार बंदूक देखते समय अचानक गोली चली थी। इसी आधार पर मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। विवेचना में आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।

रजनी चौहान, थाना प्रभारी फिजिकल

मैं आज ग्वालियर आया हूं। मुझे कार्यालय में गोली चलने की जानकारी मिली है। मैं शिवपुरी पहुंचकर यह पता लगाऊंगा कि बंदूक किसकी थी, कौन लाया था। कार्यालय में बंदूक क्यों लाई गई। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एलपी सिंह, ईई पीएचई