• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shivpuri News: बेटे की चाह में चार बार बेटी को दिया जन्‍म, गुस्साए पति ने पीट-पीटकर तोड़े पत्नी के पैर

Shivpuri News: भौंती थाना क्षेत्र में लड़के के जन्म न लेने से गुस्साए पति ने पीट-पीटकर पत्नी के पैर तोड़ दिए।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 01 Dec 2023 10:28:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 01 Dec 2023 10:28:02 AM (IST)
Shivpuri News: बेटे की चाह में चार बार बेटी को दिया जन्‍म, गुस्साए पति ने पीट-पीटकर तोड़े पत्नी के पैर
पति ने पत्नी को पीट-पीटकर तोड़े पैर

HighLights

  1. पति ने पत्नी को पीट-पीटकर तोड़े पैर
  2. पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
  3. पति के खिलाफ मामला दर्ज

Shivpuri News नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंद दबिया में एक महिला ने बेटे ने जन्म नहीं लिया तो उसके पति ने पीट-पीट कर उसके पैर तोड़ दिए। करीब आठ दिन बाद जब महिला कुछ चलने लायक हुई तो वह लंगड़ाते हुए न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी को अपनी आपबीती सुनाई।

जानकारी के अनुसार दबिया गोविंद निवासी महिला खुशबू लोधी की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद खुशबू ने लगातार दो बेटियों ने जन्म दिया। इसके बाद पति महेंद्र और ससुराल वालों ने खुशबू को ताने देना शुरू कर दिए और धीरे-धीरे मानसिक प्रताड़ना शारीरिक अत्याचार में तब्दील हो गईं।


जब महिला ने तीसरी बार भी बेटी को जन्म नहीं दिया तो प्रताड़नाओं का दौर लगातार बढ़ता चला गया। वहीं जब महिला ने चौथी बार भी बेटी को जन्‍म दिया तो महेंद्र आए दिन खुशबू को मारने पीटने लगा।

पति पर प्रकरण दर्ज

बकौल खुशबू आए दिन उसके साथ-साथ बेटियों से भी मारपीट व र्दुव्यवहार किया किया जाता है। खुशबू का कहना है कि उसके सुसराल पक्ष द्वारा उसे मारने की भी योजना बनाई जाती है। इसी के चलते महिला के साथ करीब आठ दिन पहले मारपीट की गई और पीट-पीट कर उसके पैर तोड़ दिए गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सामान्य मारपीट और अपशब्‍द कहने की धाराओं में प्रकरण कायम किया है।