शिवपुरी। नईदुनिया प्रतिनिधि
नगरीय निकाय के आरक्षणों के बाद बुधवार को पंचायत चुनाव के लिए भी नए सिरे से आरक्षण किए गए। इसमें जिला पंचायत के साथ जनपद पंचयातों और ग्राम पंचायतों का आरक्षण किया गया। शिवपुरी जिला पंचायत में कुल 25 वार्ड है जिनमें अब अनुसूचित जाति के लिए पांच, अनुसूचित जनजाति के लिए चार, ओबीसी पिछड़ा वर्ग के लिए तीन और अनारक्षित वर्ग के लिए 13 वार्ड मिले हैं। इसमें महिला आरक्षण भी रोस्टर के अनुसार किया गया है। पीजी कॉलेज में हुए आरक्षण के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 अनाराक्षित, वार्ड क्रं. 2 अनराक्षित महिला, वार्ड क्रं. 3 एसटी, वार्ड क्रं. 4 एसटी महिला, वार्ड क्रं. 5 एससी, वार्ड क्रं. 6 अनराक्षित महिला, वार्ड क्रं. 7 अनराक्षित महिला, वार्ड 8 एससी महिला, वार्ड क्रं 9 अनराक्षित, वार्ड क्र. 10 अनराक्षित, वार्ड क्रं. 11 एससी, वार्ड क्रं. 12 अनराक्षित, वार्ड क्रं.13 एसटी महिला, वार्ड क्रं. 14 अनरक्षित महिला, वार्ड क्रं. 15 अनराक्षित, वार्ड क्र. 16 अनराक्षित महिला, वार्ड क्रं. 17 अनराक्षित महिला, वार्ड क्रं 18 अनराक्षित, वार्ड क्रं 19 पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रं 20 एसटी, वार्ड क्रं 21 अनराक्षित महिला, वार्ड क्रं 22 ओबीसी महिला, वार्ड क्रं 23 एससी महिला, वार्ड क्रं 24 पिछड़ा वर्ग महिला और वार्ड क्रं 25 एससी महिला है।
पिछोर के 75, खनियाधाना के 101 सरपंच पदों पर आरक्षण
पिछोर और खनियांधाना जनपद अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में पंच एवं सरपंच के पदों का आरक्षण को लेकर बुधवार जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में आरक्षण प्रक्रिया हुई। पिछोर की 75 पंचायतों के सरपंच के पद पर आरक्षण सुनिश्चित किए गए। वहीं खनियांधाना की 101 पंचायत पर आरक्षण की प्रक्रिया संपूर्ण की गई। इसके अलावा खनियाधाना के 1620 पंच और पिछोर के 1227 पंच पदों पर आरक्षण प्रक्रिया देर शाम तक पूरी कर ली गई। एसडीएम जेपी गुप्ता, तहसीलदार अखिलेश शर्मा, जनपद सीईओ पुष्पेंद्र व्यास, राम प्रसाद गौरसिया, नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार, पवन चंदेलिया, सत्येंद्र सिंह गुर्जर, बीआरसीसी विनोद गुप्ता, मुकेश यादव, खंड पंचायत अधिकारी आरके टेंगर आदि उपस्थित रहे। जनपद पंचायत खनियाधाना में अनुसूचित जाति के लिए 16 सीटें आरक्षित की गई जिसमें 8 महिला सीटें और 8 पुरुष हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के 17 पदों पर आरक्षण की प्रक्रिया हुई। ओबीसी में 17 पदों पर आरक्षण हुआ। इसी क्रम में 51 अनारक्षित पदों पर आरक्षण की प्रक्रिया को बढ़ाया गया। पिछोर जनपद पंचायत अंतर्गत 75 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के 13 पदों के लिए प्रक्रिया में 7 महिला और 6 पुरुष वर्ग के लिए आरक्षण किया गया।
जनपद अध्यक्ष के लिए यह रहा आरक्षण
करैराः अनुसूचित जाति मुक्त
बदरवासः अनुसूचित जाति महिला
पोहरीः अनुसूचित जनजाति महिला
नरवरः अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
कोलारसः अनारक्षित मुक्त
खनियांधानाः अनारक्षित मुक्त
पिछोरः अनारक्षित महिला
शिवपुरीः अनारक्षित महिला