• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवपुरीः 15 हजार रुपये के लिए युवती को दो महीने बंधुआ मजदूर बनाया, बिना मर्जी शादी भी रचाई

शिवपुरी। नईदुनिया प्रतिनिधि पोहरी के डाबरपुरा गांव में बंधुआ मजदूरी का मामला सामने आया है। गांव का एक व्यक्ति युवती को 15 हजार रुपये के लिए दो महीने स...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 25 May 2021 10:32:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 May 2021 10:32:48 PM (IST)
शिवपुरीः 15 हजार रुपये के लिए युवती को दो महीने बंधुआ मजदूर बनाया, बिना मर्जी शादी भी रचाई

शिवपुरी। नईदुनिया प्रतिनिधि

पोहरी के डाबरपुरा गांव में बंधुआ मजदूरी का मामला सामने आया है। गांव का एक व्यक्ति युवती को 15 हजार रुपये के लिए दो महीने से बंधुआ मजदूर बनाए हुए था। उसने जबरन उससे शादी भी कर ली। युवती की मां ने दिल्ली में इसकी शिकायत की। दिल्ली से सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली और पोहरी एसडीएम ने युवती को मुक्त कराया।

जानकारी के अनुसार, झाबुआ की रहने वाली हाल निवासी भोपाल की एक 19 साल की युवती की मां ने बंधुआ मजदूर मुक्ति मोर्चा दिल्ली को एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि मार्च 2021 में मेरी तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए शिवपुरी के इंदर बेड़िया से 15 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इन रुपयों के एवज में इंदर मेरी बेटी को अपने साथ ले गया और कहा कि जब तक रुपये नहीं देती हो ये घर के काम काज कर लेगी। इसके बाद इंदर ने बेटी को बंधुआ मजदूर बना लिया और उसे मुक्त करने के बदले में एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। इस शिकायत पर पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता ने टीम गठित कर डाबरपुरा भेजी और वहां दबिश देकर युवती को मुक्त कराया। जब युवती मुक्त हुई तो उसने बताया कि इंदर ने जबरन उससे शादी भी कर ली थी।


दुष्कर्म में बदल सकता है मामला

प्रशासन ने अभी युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है और उसके स्वजनों को इसकी खबर कर दी है। अभी दिए बयानों में युवती ने बंधुआ मजदूर होने की बात स्वीकार की है। साथ ही उसने यह भी बताया है कि इंदर ने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे शादी कर ली थी। फिलहाल युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। उसके आगे के बयानों के आधार पर इंदर बेड़िया पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया जा सकता है। युवती के स्वजनों के बाद आने के बाद और स्थिति साफ होगी, क्योंकि इसमें यह भी सवाल उठ रहा है कि 15 हजार रुपये के बदले में लड़की की मां ने उसे इंदर बेड़िया के साथ क्यों भेज दिया?

मानव तस्करी के लिए बदनाम रहा है डाबरपुरा

डाबरपुरा गांव बेड़िया जाति का बाहुल्य है। यह गांव मानव तस्करी के लिए पूरे देश में बदनाम रहा है। यहां से देह व्यापार की जड़ें जुड़ी हुई हैं। मुंबई से लेकर देश के अन्य शहरों तक में यहां से लड़कियां भेजी जाती हैं। हालांकि इस मामले में अभी मानव तस्करी की बात सामने नहीं आई है, लेकिन इसके पहले यहां पर कई मानव तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं।

इनका कहना है

हमें दिल्ली के बंधुआ मजदूर मुक्ति मोर्चा से इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद लड़की को रेस्क्यू कर लिया है। अभी लड़की ने 15 हजार रुपये के बदले में बंधुआ मजदूर बनाने की बात कही है। आगे जो भी बयान होंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी। अभी लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

- जेपी गुप्ता, एसडीएम पोहरी।