• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

22 बीघा जमीन के लिए बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से काटा छोटे भाई का गला, हत्या के बाद रिश्तेदारों को फोन कर दी जानकारी

शिवपुरी क्राइम समाचार: हत्या के बाद हत्यारा बड़ा भाई भागा नहीं, बल्कि खुद रिश्तेदारों को फोन कर बोला-मैंने लल्लू को मार दिया।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 08:15:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 08:15:27 PM (IST)
22 बीघा जमीन के लिए बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से काटा छोटे भाई का गला, हत्या के बाद रिश्तेदारों को फोन कर दी जानकारी
मृतक घनश्याम रघुवंशी का फाइल फोटो।

HighLights

  1. घर बुलाकर खिलाया खाना, फिर खेत में दिया वारदात को अंजाम
  2. जमीन और फसल बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
  3. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के रिजोदा गांव में जमीन के 22 बीघा के टुकड़े के लिए भाई-भाई के रिश्ते का गला काट दिया। बड़े भाई ने छोटे भाई को पहले प्यार से घर बुलाया, रात भर अपने पास रखा, लाड़ जताया और सुबह खेत में ट्रैक्टर चलाते वक्त पीछे से गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारा भागा नहीं, बल्कि खुद रिश्तेदारों को फोन कर बोला-मैंने लल्लू को मार दिया।

रामबाबू रघुवंशी की गांव में 22 बीघा जमीन

जानकारी के अनुसार रिजौदा निवासी स्व. रामबाबू रघुवंशी के दो बेटे चंदा उर्फ चंद्रभान रघुवंशी (40) और घनश्याम उर्फ लल्लू रघुवंशी (26) हैं। रामबाबू रघुवंशी की गांव में 22 बीघा जमीन है। चंदा की शादी हो गई और तीन बच्चे भी हैं। वहीं लल्लू अविवाहित था। करीब एक साल पहले दोनों के बीच में जमीन का बंटवारा भी हो गया। इसी क्रम में लल्लू अपनी विधवा मां को लेकर गुना चला गया, जबकि चंदा अपने परिवार के साथ गांव में ही रह रहा था। गांव वालों की मानें तो बंटबारे के समय चंदा ने बेईमानी करते हुए लल्लू को सिर्फ कम जमीन दी। मां का हिस्सा भी नहीं दिया। छह महीने पहले चंदा ने पूरी फसल काट कर अपने पास रख ली।


मीठी-मीठी बातें की, ताकि छोटे भाई को शक न हो

इस बार घनश्याम उर्फ लल्लू 8 अक्टूबर को ही मक्का की फसल कटवाने के लिए कोलारस आया था। बताया जा रहा है कि बड़े भाई चंदा ने गुरुवार को पूरे दिन उसे बड़े प्यार से अपने घर पर रखा, मीठी-मीठी बातें की, ताकि छोटे भाई को शक न हो। इसके बाद शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे वह उसे अपने साथ खेत पर ले गया। खेत में मजदूर मक्का काट रहे थे। घनश्याम ट्रैक्टर-ट्राली पर मक्का लादकर घर ला रहा था और ट्रैक्टर वही चला रहा था।

मौके पर ही घनश्याम की हो गई मौत

इसी दौरान हाथ में कुल्हाड़ी लिए ट्रैक्टर पर बैठे बड़े भाई ने पीछे से घनश्याम की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपित चंदा को हिरासत में ले लिया है।

प्रारंभिक पड़ताल में यह सामने आया है कि दोनों भाइयों में फसल और जमीन के बंटवारे को लेकर कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। अन्य वजह विवेचना के दौरान सामने आएंगी। -संजय मिश्रा, एसडीओपी कोलारस।