• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

छोटी दीपावली पर ओरछा पहुंचे CM मोहन यादव: राम राजा सरकार के किए दर्शन, चित्रकूट के लिए होंगे रवाना

ओरछा में दर्शन-पूजन और निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री धर्मनगरी चित्रकूट के लिए रवाना होंगे।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 01:58:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 02:02:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छोटी दीपावली पर ओरछा पहुंचे CM मोहन यादव: राम राजा सरकार के किए दर्शन, चित्रकूट के लिए होंगे रवाना
मंदिर के बाहर लगी दुकान से दीपक खरीदने के दौरान किसी बात पर जोरदार ठहाके लगाते सीएम मोहन यादव। नईदुनिया

HighLights

  1. श्रीराम राजा सरकार के किए दर्शन-पूजन
  2. ऐतिहासिक महलों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण
  3. ओरछा के बाद चित्रकूट के लिए रवाना होंगे सीएम

डिजिटल डेस्क, ओरछा (टीकमगढ़)। दीपावली के पावन पर्व से ठीक एक दिन पहले (छोटी दीपावली) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे। ओरछा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध श्री रामराजा मंदिर में भगवान श्रीराम राजा सरकार के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर की व्यवस्थाओं और महलों का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान रामराजा मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का अवलोकन कर रहे हैं। पूजन-अर्चन के बाद वे ओरछा के ऐतिहासिक महलों और पर्यटन स्थलों का निरीक्षण करेंगे। ओरछा के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंदिर परिसर, बेतवा तट तथा आसपास के प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं।


ओरछा के बाद चित्रकूट रवाना होंगे सीएम

दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है। ओरछा में दर्शन-पूजन और निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धर्मनगरी चित्रकूट के लिए रवाना होंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।