• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओवरलोड वाहन निकलने से गड्ढों में तब्दील गोहद-चितौरा मार्ग

गोहद(नईदुनिया प्रतिनिधि)। ओवरलोड वाहन निकलने की वजह से गोहद बस स्टैंड से चितौरा तक करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थिति यह ह...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 26 Aug 2021 06:03:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Aug 2021 06:03:32 PM (IST)
ओवरलोड वाहन निकलने से गड्ढों में तब्दील गोहद-चितौरा मार्ग

गोहद(नईदुनिया प्रतिनिधि)। ओवरलोड वाहन निकलने की वजह से गोहद बस स्टैंड से चितौरा तक करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थिति यह है इस मार्ग से भारी वाहन गुजरते ही धूल के गुबार उड़ना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों की समस्याएं बढ़ गई हैं। साथ ही यहां हादसा होने की संभावना भी बनी रहती है। लेकिन इसके बावजूद भी इस सड़क का मेंटेनेंस कराए जाने को लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गोहद से मौ को जोड़ने वाली 32 किलोमीटर लंबी सड़क वर्ष 2017 में बनकर तैयार हुई थी। पीडब्ल्यूडी द्वारा इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। लेकिन इस मार्ग पर ओरवलोड गिट्टी से भरे डंपर, ट्रक निकले की वजह से यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। गोहद से मौ मार्ग के बीच में चितौरा से गोहद तक जोड़ने वाली सड़क से डामार गायब हो चुका है। वहीं जगह-जगह एक से डेढ़ फीट के गड्ढे हो गए हैं। इस वह से वर्तमान में सड़क पर गहरे गड्ढे होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।


आए दिन हो रहे हादसेः

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गोहद से मौ तक यह 32 किलोमीटर का पूरा मार्ग जर्जर हो चुका है। लेकिन गोहद से चितौरा गांव तक रोड की हालत सबसे अधिक खराब है। चितौरा गांव के पास तो रोड पर बिछा हुआ डामर उखड़ चुका है इसके कारण सड़क पर बिखरी पड़ी गिट्टी पर आए दिन बाइक चालक फिसलकर गिर जाते हैं।

ओवरलोड निकल रहे रहे भारी वाहन

गोहद और मौ नगरवासियों का कहना है कि गिट्टी से भरे भारी वाहनों के निकलने से यह रोड समय से पहले जर्जर हुई है। प्रशासन को इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा देना चाहिए। इसके साथ ही इस मार्ग का जल्द से जल्द मेंटेनेंस कराया जाना चाहिए।

- गोहद से चितौरा तक की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस वजह से आवागमन करते समय अधिक समय भी लगता है। साथ ही हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

वीरेंद्र सिंह राणा, निवासी चितौरा

- गड्ढों में तब्दील होते हुए गोहद-मौ मार्ग का मेंटेनेंस कराए जाने को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन जिम्मेदर इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं।

हरेंद्र योगी, निवासी निवरौल

- बारिश के बाद गोहद-मौ मार्ग पर पैचवर्क कराए जाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में आयोजित बैठक में निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

संतोष कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी गोहद