• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

उमा भारती के समर्थन के बाद टीकमगढ़ में भी भड़की हिंसा, महिलाओं ने शराब दुकान में की तोड़फोड़ और आगजनी

टीकमगढ़ में बवाल: महिलाओं ने दुकान में रखीं सैकड़ों बोतलों को सड़क पर फेंककर फोड़ दिया। दुकान के अंदर रखे फर्नीचर व अन्य सामान को बाहर निकालकर उसमें आ...और पढ़ें

By Manish AsatiEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 08:31:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 08:32:00 PM (IST)
उमा भारती के समर्थन के बाद टीकमगढ़ में भी भड़की हिंसा, महिलाओं ने शराब दुकान में की तोड़फोड़ और आगजनी
टीकमगढ़ में रविवार को दुकान के बाहर बोतलें निकालकर तोड़फोड़ करते लोग। नईदुनिया

HighLights

  1. बम्होरी बराना में महिलाओं ने फूंक दिया फर्नीचर
  2. शराब दुकान के विरोध में सड़क पर फोड़ीं बोतलें
  3. तहसीलदार और पुलिस बल ने मौके पर संभाला मोर्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। शिवपुरी में शराब की दुकानों के विरोध में तोड़फोड़ के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की पोस्ट के बाद अब उनके गृह जिले टीकमगढ़ में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी बराना गांव में रविवार को मरगुवां रोड स्थित हरिजन बस्ती में संचालित शराब की दुकान पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर हंगामा किया।

दुकान में रखीं सैकड़ों बोतलों को सड़क पर फेंककर फोड़ दिया। दुकान के अंदर रखे फर्नीचर व अन्य सामान को बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी।

महिलाओं व बच्चों से करते हैं मारपीट

महिलाओं का आरोप है कि बस्ती के बीच शराब दुकान होने से माहौल खराब हो चुका है। शराब के नशे में धुत होकर लोग घर-बाहर हंगामा करते हैं। महिलाओं व बच्चों से मारपीट करते हैं। पुलिस बल के साथ पहुंचे तहसीलदार अनिल तलैया ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि फिलहाल शराब दुकान के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


जिला आबकारी अधिकारी एनपी सिंह का कहना है कि जांच करा रहे हैं, यदि यह दुकान आवंटित स्थल से अलग मिली तो कार्रवाई होगी।