• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

टीकमगढ़ में पूर्व पार्षद की महिलाओं ने की पिटाई, छेड़छाड़ के आरोप पर खुद को बचाने बाथरूम में घुसा

टीकमगढ़ समाचार: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस हरकत में आई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रह...और पढ़ें

By Manish AsatiEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 08:27:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 08:27:47 PM (IST)
टीकमगढ़ में पूर्व पार्षद की महिलाओं ने की पिटाई, छेड़छाड़ के आरोप पर खुद को बचाने बाथरूम में घुसा
पूर्व पार्षद घनश्याम कुशवाहा को पिटाई करती महिलाएं। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. छेड़छाड़ का आरोप, बाथरूम में घुसा
  2. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
  3. परिजनों ने बताया सोची-समझी साजिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर के मामौन दरवाजा मोहल्ले में शनिवार को उस समय भारी हंगामा हो गया, जब मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने वार्ड नंबर 27 के दो बार निर्दलीय पार्षद रह चुके घनश्याम कुशवाहा की पिटाई कर दी। महिलाओं का आरोप है कि पूर्व पार्षद ने उनके साथ छेड़खानी की, जिसके बाद उन्होंने उन्हें घेरकर पीटा। खुद को बचाने के लिए पूर्व पार्षद एक बाथरूम में घुस गए।

घटना का वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस हरकत में आई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई होगी।


पूर्व पार्षद के परिजन बोले-साजिश कर की मारपीट

दूसरी ओर पूर्व पार्षद के परिजनों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सोची-समझी साजिश बताया है। परिजनों के अनुसार घनश्याम कुशवाहा का भतीजा हरिशंकर 22 अगस्त से लापता है, जिसने मोहल्ले के अंकित कुशवाहा से पैसे उधार लिए थे। अंकित के बार-बार पैसे मांगने से परेशान होकर हरिशंकर गायब हुआ, जिसकी शिकायत पूर्व पार्षद ने दो दिन पहले कोतवाली में दर्ज कराई थी।

परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में शनिवार को अंकित के परिवार ने घनश्याम कुशवाहा को अपने घर बुलाया और महिलाओं से मारपीट करवाकर झूठे आरोप लगा दिए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।