टीकमगढ़ में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 बोरी अवैध यूरिया जब्त, मकान सील
आरोपी अभिषेक जैन के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 12:56:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 01:10:39 PM (IST)
मकान में भरे अवैध यूरिया पर कार्रवाई करती कृषि एवं राजस्व विभाग टीम। नईदुनियाHighLights
- गोपनीय सूचना पर छापेमारी
- 200 बोरी अवैध यूरिया जब्त
- आरोपी पर FIR की प्रक्रिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में खाद के अवैध भंडारण, परिवहन और कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। दुर्गापुर गांव के पास एक मकान में दबिश देकर टीम ने 200 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त कर परिसर को सील कर दिया है।
गोपनीय सूचना पर मारा छापा
कृषि उप संचालक मनोज कश्यप ने बताया कि विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि मवई निवासी अभिषेक जैन द्वारा दुर्गापुर के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से खाद का भंडारण किया गया है। सूचना की पुष्टि होते ही कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार सुबह कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने कानूनी प्रक्रिया शुरू
कार्रवाई के दौरान मौके से क्रिप्को और चंबल कंपनी की कुल 200 बोरी अवैध यूरिया बरामद की गई। जो मप्र में सप्लाई नहीं होता है। टीम ने तुरंत खाद को जब्त करते हुए संबंधित स्थल को सील कर दिया। अब अभिषेक जैन के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस पूरी छापेमारी की कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी केपी अहिरवार और आशीष गुप्ता सहित राजस्व व कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।