• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

बुंदेलखंड के यात्रियों को रेलवे का दिवाली-छठ तोहफा, खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्पेशल टीकमगढ़ से होकर गुजरेगी

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ और अतिरिक्त आवागमन को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत दी है...और पढ़ें

By Manish AsatiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 05:54:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 05:54:23 PM (IST)
बुंदेलखंड के यात्रियों को रेलवे का दिवाली-छठ तोहफा, खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्पेशल टीकमगढ़ से होकर गुजरेगी
टीकमगढ़ से उदयपुर की राह हुई आसान।

HighLights

  1. टीकमगढ़ से उदयपुर की राह हुई आसान
  2. फेस्टिवल सीजन में रेलवे चलाएगा 13 फेरे
  3. दीपावली-छठ पर सीधी रेल कनेक्टिविटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ और अतिरिक्त आवागमन को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। खजुराहो से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी।

इस ट्रेन के संचालन से न केवल टीकमगढ़, बल्कि खरगापुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को राजस्थान के प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों तक सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

8 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी ट्रेन

नार्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मुख्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रेन का संचालन 8 अक्टूबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक रहेगा। रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक ट्रेन नंबर 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी फेस्टिवल स्पेशल 8 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को कुल 13 ट्रिप लगाएगी।


यह ट्रेन खजुराहो से रात 8 बजे रवाना होकर रात 10:13 बजे टीकमगढ़ पहुंचेगी, जहां 2 मिनट के ठहराव के बाद रात 10:15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद रात 11:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचकर रात 12:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- एमपी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की 'श्वेत क्रांति 2.0' की शुरुआत, डबल होगी गौपालकों की आय

वापसी का शेड्यूल और प्रमुख ठहराव

वहीं वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04142 उदयपुर-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल 9 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को कुल 13 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन उदयपुर से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:35 बजे झांसी और शाम 5 बजे टीकमगढ़ पहुंचेगी।

टीकमगढ़ से आगे बढ़ते हुए ट्रेन रात 8:45 बजे अपने अंतिम स्टेशन खजुराहो पहुंचेगी। खजुराहो से झांसी, आगरा, श्री महावीरजी और केशवरायपाटन (कोटा) होते हुए उदयपुर तक जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन से क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।